Som Pradosh Vrat 2025: नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सोम प्रदोष व्रत की तारीख और पूजा का सही समय

Som Pradosh Vrat 2025: सनातन धर्म में सोम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस व्रत को करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां प्रदोष व्रत की तारीख के साथ पूजा का समय भी बताया गया है।

Som Pradosh Vrat 2025: हिंदू मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत को करने पर जीवन से जुड़े सारे दुख और दोष दूर तथा मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि प्रदोष व्रत से न सिर्फ शिव-पार्वती बल्कि चंद्र देवता की कृपा भी बरसती है। प्रदोष व्रत की तिथि अगर सोमवार के दिन पड़ती है तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। तो आइये यहां से जानते हैं कि नवंबर के महीने का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? यहां से आप सोम प्रदोष व्रत की तारीख के साथ पूजा का शुभ मुहूर्त भी जान सकते हैं।

november mein dusra pradosh vrat kab hai

नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत कब है (pic credit: canva)

नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 17 नवंबर की सुबह 4:47 बजे होगी। जिसका समापन अगले दिन 18 नवंबर की सुबह 7:12 बजे होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025, सोमवार को रहेगा।

End of Feed