नवंबर 2026 में एकादशी कब-कब है- जानें रमा एकादशी और देवउठनी एकादशी की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण समय

November 2026 Ekadashi Date: नवंबर 2026 में एकादशी कब-कब है। जानें रमा एकादशी 2026 की तारीख। नोट करें कि नवंबर 2026 में देवउठनी एकादशी कब पड़ेगी। जानें नवंबर 2026 के एकादशी व्रत की सही तारीख, तिथि, पारण समय और पूजा का महत्व।

November 2026 Ekadashi Date: नवंबर का महीना भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ेंगे। पहली रमा एकादशी और दूसरी देवउठनी एकादशी। खास बात यह है कि देवउठनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु के चार महीने के योगनिद्रा काल के समाप्त होने की धार्मिक मान्यता जुड़ी है। ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर 2026 में एकादशी कब-कब है, देवउठनी एकादशी 20 या 21 नवंबर को है और व्रत का पारण किस समय किया जाएगा। आइए जानते हैं नवंबर की दोनों एकादशी की तारीख, तिथि और धार्मिक महत्व।

November 2026 Ekadashi Date

नवंबर 2026 में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा (AI Image)

नवंबर 2026 में एकादशी कब-कब है (November 2026 Ekadashi Calendar)

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी आती है। नवंबर 2026 में दोनों एकादशी कार्तिक महीने में पड़ रही हैं। पहली एकादशी दिवाली से पहले और दूसरी दिवाली के बाद आएगी।

End of Feed