अध्यात्म

Ekadashi November 2025 Date and Time: नवंबर 2025 में एकादशी कब-कब है, नवंबर में कौन सी एकादशी आती हैं

नवंबर 2025 में एकादशी कब-कब है (Ekadashi November 2025 Date and Time): हर मास में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष को मिलाकर दो एकादशी व्रत आते हैं। नवंबर 2025 में देवउठनी एकादशी और उत्पन्ना एकादशी के व्रत आएंगे। यहां देखें नवंबर 2025 में कौन एकादशी आएंगी और नवंबर 2025 में एकादशी व्रत की डेट्स।

Image

नवंबर 2025 में एकादशी कब-कब है (Pic: Pinterest)

नवंबर 2025 में एकादशी कब-कब है (Ekadashi November 2025 Date and Time): नवंबर 2025 में एकादशी के दो व्रत रखे जाएंगे। शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी आएगी और कृष्ण पक्ष में उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी पर विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा होती है। मान्यता है कि ये व्रत हर संकट को हरने वाला होता है। यहां जानें नवंबर में आने वाली एकादशियों के नाम और डेट।

नवंबर 2025 में एकादशी कब-कब है

  • 01 नवंबर 2025 को शनिवार के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
  • 15 नवंबर 2025 को शनिवार के दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा।

देवउठनी एकादशी 2025 डेट कब है

देवउठनी एकादशी 2025 में 01 नवंबर को पड़ेगी। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एक नवंबर को सुबह 09:11 बजे पर आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन यानी 02 नवंबर 2025 को सुबह 07:31 बजे पर होगा।

व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर यानी 02 नवंबर 2025 पर होगा। पारण का शुभ समय दोपहर 01:11 से लेकर शाम 03:23 बजे के बीच का रहेगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है।

उत्पन्ना एकादशी 2025 डेट कब है

2025 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर 2025 को रखा जाएगा। यह व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाएगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 06 नवंबर से हो रही है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को आधी रात के समय 12 बजकर 49 (12:49 am) मिनट पर होगी। इसका समापन 16 नवंबर को 02:37 am बजे पर होगा।

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 16 नवंबर को किया जाएगा। इसका शुभ समय दोपहर 01:11 मिनट से लेकर 0:23 मिनट तक रहेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article