Nirjala Ekadashi Puja Vidhi: व्रत जिसमें छुपा है वर्ष भर का वरदान, जानिए निर्जला एकादशी की संपूर्ण विधि और मुहूर्त

Nirjala Ekadashi Puja Vidhi: शास्त्रों में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं जो भी इस व्रत को पूरी आस्था के साथ रखता है उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यहां हम आपको बताएंगे निर्जला एकादशी की पूजा विधि।

Nirjala Ekadashi Puja Vidhi: निर्जला एकादशी हिन्दू धर्म में सबसे कठिन लेकिन सबसे पुण्यदायक एकादशी मानी जाती है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है और इस दिन बिना जल के व्रत रखने का विधान होता है। मान्यता है कि इस एक व्रत को रखने से वर्ष की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। इसे भीम एकादशी भी कहा जाता है। इस साल ये एकादशी 6 जून को मनाई जाएगी। यहां जानिए इस एकादशी की पूजा विधि और मुहूर्त।

निर्जला एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2025 Timings)

निर्जला एकादशी व्रत 6 जून 2025 को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 7 जून को दोपहर 01:44 से 04:31 के बीच किया जाएगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 11:25 का है। 8 जून को, वैष्णव एकादशी के लिए पारण समय सुबह 05:23 से 07:17 बजे तक रहेगा।

End of Feed