अध्यात्म

Nirjala Ekadashi 2023 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि से लेकर संपूर्ण बातें

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 28, 2023, 01:00 PM IST

Nirjala Ekadashi 2023 Date Kab Hai, Shubh Muhurat, Timing, Puja Vidhi And Importance: हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस बार निर्जला एकादशी 31 मई 2023, बुधवार को है। एकादशी तिथि 30 मई को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होगी। यहां आप शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Nirjala Ekadashi 2023 Date Kab Hai: निर्जला एकादशी 2023 कब है

Nirjala Ekadashi 2023 Date Kab Hai, Shubh Muhurat, Timing, Puja Vidhi And Importance: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि की विशेष महत्व है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना (Nirjala Ekadashi 2023) जाता है। मान्यता है कि, इस दिन निर्जला उपवास कर पीले वस्त्र धारण कर विधि विधान से श्रीहरि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण (Nirjala Ekadashi 2023 Date) होता है।

शास्त्रों में वर्णित एक कथा के अनुसार इस दिन गंगा स्नान कर दान पुण्य करने से धरती लोक पर समस्त सुखों को भोगने के बाद वैकुण्ठ लोक की (Nirjala Ekadashi 2023 Kab Hai) प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि, इस दिन कलश दान करने से श्रद्धालुओं को वर्ष भर की एकादशियों का फल प्राप्त होता है। इस एकादशी पर निर्जला व्रत रखने से सालभर की एकादशी पर अन्न खाने का दोष माफ हो जाता है।

बता दें सालभर में 24 एकादशी आती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023 Shubh Muhurat) कहते हैं। इसे भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है निर्जला एकादशी, शुभ मुहूर्त, समय, पूजा विधि व महत्व से लेकर संपूर्ण बातें।

Nirjala Ekadashi 2023 Date Kab Hai: कब है निर्जला एकादशी

हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इस बार निर्जला एकादशी 31 मई 2023, बुधवार को है। एकादशी तिथि 30 मई, मंगलवार को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होकर 31 मई 2023, बुधवार को दोपहर -1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो रही है। ध्यान रहे व्रत का पारण 1 जून को सुबह 05:23 से 8:09 पर किया जाएगा। साथ ही इस दिन सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। यहां पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

Nirjala Ekadashi 2023 Date Kab Hai, Shubh Muhurat, Paran Timing

निर्जला एकादशी 2023 31 मई 2023, बुधवार
एकादशी तिथि प्रारंभ30 मई, मंगलवार को दोपहर 1:09 से
एकादशी तिथि का अंत31 मई 2023, दोपहर 1:47 पर
सर्वार्थ सिद्धि योग प्रारंभ31 मई, सुबह 05:24 बजे
सर्वार्थ सिद्धि योग समाप्त31 मई, सुबह 08:24 पर
व्रत के पारण का समय 1 जून 2023, सुबह 5:23 पर

Nirjala Ekadashi Importance: निर्जला एकादशी का महत्व

निर्जला एकादशी के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर गरीब, जरूरतमंद व ब्राह्मण व्यक्ति को दान, पुण्य आदि करने से जातक के जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। इस व्रत का वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी किया गया है। कहा जाता है कि, इस दिन अन्न, जल, आसन, जूता, वस्त्र, पंखा, फल आदि चीजों का दान करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही विधिवत भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार की पूजा करने से श्रीहरि का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है और धरती लोक पर समस्त सुखों को प्राप्त करने के बाद वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article