New Year Upay 2024: नये साल के दिन करें ये उपाय, पूरे साल होगी धन की वर्षा

New Year Upay 2024: नये साल के दिन हर कोई कुछ ना कुछ नया करते हैं। इस साल का पहला दिन सोमवार के दिन रहने वाला है। नये साल के दिन कुछ उपायों को करने से साल भर कर लाभ मिलता है। आइए जानते हैं नये साल के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

New Year Upay 2024: साल 2024 की शुरुआत कल यानि 1 जनवरी से हो रही है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और उम्मीदें भी लेकर आता है। इस बार 2024 की शुरुआत बेहद सुखद संयोग के साथ हो रही है। इस बार 1 जनवरी का दिन सोमवार को है।यह दिन भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार के दिन नए साल की शुरुआत बेहद शुभ मानी जाती है। नये साल के दिन कुछ उपायों का करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं साल के पहले दिन किन उपायों को करना चाहिए।

New Year Upay 2024

नया साल 2024 उपाय ( New Year Upay 2024)

  1. साल की शुरुआत में यानि 1 जनवरी, सोमवार के दिन एक लोटे में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा करें और उनसे प्रार्थना करें कि पूरे वर्ष उनकी कृपा आप पर बनी रहे।
  2. भगवान शंकर को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। साल के पहले दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि बेलपत्र से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दिन घी, चीनी और आटे का प्रसाद चढ़ाएं।
  3. वर्ष की शुरुआत सोमवार को होती है। ऐसे में आपको इस दिन सफेद वस्त्र पहनकर भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि साल 2024 तक भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहे तो 1 जनवरी को स्नान करने के बाद सफेद कपड़े पहनें, माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और घर से निकलें।
  4. साल के पहले दिन का दान सबसे उत्तम दान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि साल के पहले दिन दान करने से पूरे साल घर में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। 1 जनवरी को सफेद चीजें जैसे दही, सफेद कपड़े, दूध और चीनी का दान करें।
  5. नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एक नारियल अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद इस नारियल को लाल कपड़े से बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
  6. नये साल के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। साल के पहले दिन लक्ष्मी पूजा करने से साधक को पूरे साल तक धन का लाभ होगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

End of Feed