Aaj Ka Rashifal 1 January 2024 (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार साल 2024 का पहला दिन मेष राशि के जातक को व्यवसाय में लाभ दिलाएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को हेल्थ में कुछ समस्या हो सकती है। 1 जनवरी को कन्या राशि के जातको को धन का लाभ हो सकता है। नव वर्ष के प्रथम दिन वृश्चिक राशि वाले बिजनेस में सफलता दिला सकते हैं। मीन राशि के जातक आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं सारी 12 राशियों के लिए साल का पहला दिन कैसा होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 1 January 2024 (आज का राशिफल)
मेष
गुरु चन्द्रमा तथा एकादश शनि व्यवसाय में लाभ देंगे । आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद नव वर्ष के प्रथम दिवस का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय -सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
स्टूडेंट्स नव वर्ष के प्रथम दिवस पर लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं।आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला रंग शुभ है।
शुभ अंक -02 व 03
मिथुन
इस राशि से सप्तम सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
आज का दिन पॉलिटीक्स में सफलता का है। मीडिया,फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।छात्र नव वर्ष के प्रथम दिवस पर घूमने टहलने का आनन्द प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल दान करना पुण्यकारी है।
शुभ रंग -सफ़ेद व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
अभी सूर्य शुक्र पंचम हुए हैं। चन्द्रमा का नवम भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
कन्या
चतुर्थ सूर्य इस राशि से अष्टम है। चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें ।आर्थिक लाभ सम्भव है।आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
तुला
सूर्य अभी इसी राशि से तृतीय हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा।।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 09
वृश्चिक
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। नव वर्ष का प्रथम दिवस मङ्गलमय करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। कम्बल दान मङ्गलमय फल देगा।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
आज इस राशि का सूर्य व सिंह का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है।
आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें। बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
द्वादश सूर्य आध्यात्मिक लाभ देंगे। नव वर्ष का प्रथम दिवस घूमने टहलने का है। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
कुंभ
एकादश स्थान पर सूर्य बिजनेस लाभ देंगे। आज बिजनेसा में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -पीले वस्त्रों व फल का दान करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -04 व 07
मीन
वर्ष का प्रथम दिन सपरिवार धार्मिक यात्रा से मङ्गलमय रहेगा। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद रंग शुभ है।
शुभ अंक -03 व 09
