LIVE
इस साल कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल, यहां देखें 2026 का वार्षिक होरोस्कोप
एक जनवरी 2026 की तारीख के साथ नया साल आ गया है। सभी को बधाई संदेश भेजने के बाद अब बारी है ये जानने की कि ये साल आपके लिए कैसे बीतेगा। किस राशि की इस साल लगेगी लॉटरी और कौन सा बनेगा राजा। यहां देखें 2026 का नए साल में सभी राशियों का हाल। पूरे साल का राशिफल आप यहां देखें।
इस साल कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल, यहां देखें 2026 का वार्षिक होरोस्कोप
JAN 01, 2026 14:49 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिनका जन्म महीने के 9, 18 और 27 तारीख को होता है, उनका जन्मांक 9 होता है। इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस साल आपकी जॉब में फरवरी, मार्च, सितंबर और दिसंबर में विशेष प्रोग्रेस होगी। यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 19 जनवरी से 9 अप्रैल तक हेल्थ बहुत बेहतर रहेगी। लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। यह साल धन प्राप्ति और निवेश का है। पूरे साल सुबह सूर्य को जल दें। मंगल के बीज मंत्र जपें। हनुमान जी की उपासना करें।
JAN 01, 2026 14:43 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह दिनांक 8, 17 या 26 को हुआ है, उनका जन्मांक 8 होता है। अंक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि न्याय, तंत्र, अध्यात्म और आत्मबल में वृद्धि करते हैं। यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 17 जनवरी के बाद हेल्थ में सुधार होगा। मार्च, अप्रैल और जून में थोड़ी समस्या हो सकती है। लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 7 जनवरी से 26 फरवरी तक और 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक प्रेम विवाह के योग हैं। शनिवार को पीपल को जल दें। हनुमान जी की उपासना करें।
JAN 01, 2026 14:33 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। जन्मांक या मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं। यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए बहुत शानदार रहेगा। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट फील्ड वाले सफल होंगे। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। केतु और सूर्य फरवरी, अप्रैल, जून-जुलाई में थोड़ी परेशानी दे सकते हैं।लव लाइफ बहुत सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय बेहतर रहेगा। 7 मार्च के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। केतु के बीज मंत्र का जप करें। भैरव उपासना करें। माता काली की उपासना करें।
JAN 01, 2026 12:44 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका जन्मांक 6 होता है। अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। यह साल करियर के लिए बहुत शानदार रहेगा। 15 फरवरी से 6 अप्रैल, जून और अगस्त से नवंबर तक सफलता मिलेगी। यह साल स्वास्थ्य के लिए वैसे तो बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की समस्या शुक्र दे सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। 12 मार्च के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। 24 जनवरी के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।हर रोज सुंदरकांड का पाठ करें। हर शुक्रवार श्री सूक्त का पाठ करें।
JAN 01, 2026 12:22 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक 5 के स्वामी बुध हैं। इस साल जॉब में लाभ मिलने वाला है। यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 19 फरवरी से 28 अप्रैल तक थोड़ी दिक्कत हो सकती है।आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 14 फरवरी के बाद युवाओं को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। 23 जनवरी तक थोड़ी आर्थिक परेशानी रह सकती है। 17 जनवरी से 18 मार्च तक, 22 मई से 23 जून तक, अगस्त और नवंबर महीने बेहतर हैं। हर रोज श्री गणेश उपासना करें।
JAN 01, 2026 11:38 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 4 है। इस साल स्वास्थ्य सुख में फरवरी, अप्रैल, जून-जुलाई में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यह साल धन और समृद्धि देगा। वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। श्री गणेश उपासना करें। विष्णु अवतार भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें।
JAN 01, 2026 11:12 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिस व्यक्ति का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक या जन्मांक 3 होता है। यह साल व्यवसाय के लिए बहुत शानदार रहेगा। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और आईटी फील्ड में मार्च से सितंबर तक सफलता मिलेगी। इस साल आपका स्वास्थ्य मार्च और अगस्त को छोड़कर बाकी महीनों में बहुत अच्छा रहेगा। बीपी, यूरिन, लिवर की समस्या या साइनस हो सकती है। लव लाइफ भी इस साल बहुत बेहतर रहेगी। 18 फरवरी के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। मार्च के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन, ज्वेलरी, शेयर, मकान और रियल एस्टेट में निवेश करेंगे। हर दिन भगवान विष्णु के नाम का जप करें। शनिवार को सुंदरकांड और गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
JAN 01, 2026 10:56 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे होते हैं। उनका मूलांक 2 होता है। यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है। मार्च से सितंबर तक जॉब में विशेष प्रोग्रेस होगी। यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर रहेगा। 11 फरवरी के बाद हेल्थ में अच्छा सुधार होगा।लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 19 जनवरी से 19 अप्रैल और 10 नवंबर से साल के अंत तक प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। यह साल धन प्राप्ति का है। व्यवसाय में नई डील मिलेगी या बड़ा कार्य होगा। शिव पूजा और रुद्राभिषेक कराएं।
JAN 01, 2026 10:33 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का अंकफल 2026
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, वह जन्मांक 1 में आते हैं। यह करियर में उन्नति का साल है। मीडिया, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट और लॉ फील्ड वाले खूब सफल रहेंगे। नया साल आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।इस साल आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 10 मार्च से 19 सितंबर के बीच प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। यह साल धन प्राप्ति का है। 19 मार्च से 28 जून और 19 जुलाई से 10 नवंबर तक धनागमन से बहुत प्रसन्न रहेंगे। भगवान सूर्य की रोज उपासना करें।
JAN 01, 2026 09:53 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: मीन राशिफल 2026
राशि चक्र की 12 वीं और अंतिम राशि मीन है। इस राशि के स्वामी भी गुरु हैं। नए साल की शुरुआत से ही आपकी सेहत बेहतर रहेगी। करियर में जबरदस्त प्रगति का साल है। विधि, मैनेजमेंट, आईटी, राजनीति, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा। लव लाइफ में खुशी रहेगी। मकर संक्रांति (15 जनवरी) के बाद प्रेम विवाह के योग बनेंगे। बृहस्पति के बीज मंत्र का जप करें।
JAN 01, 2026 09:50 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: कुंभ राशिफल 2026
कुंभ राशि 11वीं राशि है और इसके स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वाले बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। 14 अप्रैल के बाद जॉब चेंज या प्रमोशन के मजबूत योग हैं। कुंभ संक्रांति (14 फरवरी) के बाद लव लाइफ में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। शंकर जी और श्री कृष्ण की उपासना करें।
JAN 01, 2026 09:47 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: मकर राशिफल 2026
राशि चक्र की 10वीं राशि मकर है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल बहुत अच्छा रहेगा। करियर में जबरदस्त सफलता का साल है। आईटी, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जनवरी में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। नया घर, जमीन, महंगा वाहन और आभूषण खरीदने के योग हैं। हर रोज रामचरितमानस पढ़ें।
JAN 01, 2026 08:44 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: धनु राशिफल 2026
धनु राशि नवें नंबर की राशि है। इसके साथ ही इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं।पिछले सालों से इस बार सेहत बहुत बेहतर रहेगी। फरवरी और जून में आंखें, लिवर और दिल के मरीज सावधानी रखें। करियर में नई ऊंचाइयों का साल है। लव लाइफ में सफलता का साल है। यह साल धन बरसाने वाला है। भगवान विष्णु जी की रोज उपासना करें।
JAN 01, 2026 08:34 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: वृश्चिक राशिफल 2026
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। पिछले सालों की तुलना में इस साल आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। पेट, खून और हृदय संबंधी दिक्कत वाले सावधानी रखें। करियर में जबरदस्त सफलता का साल है। बैंकिंग, राजनीति, प्रशासन, आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा।15 मई के बाद आर्थिक स्थिति शानदार हो जाएगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हनुमान जी की रोज उपासना करें।
JAN 01, 2026 08:24 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: तुला राशिफल 2026
तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण आप का जीवन वैसे भी ग्लैमर से भरा रहता है। इस साल आपका स्वास्थ्य ज्यादातर समय बहुत अच्छा रहेगा। करियर में बहुत शानदार प्रगति होगी। जॉब में प्रमोशन पक्का है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। फरवरी के बाद विवाह के मजबूत योग बनेंगे। 15 फरवरी कुंभ संक्रांति के बाद आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। गोल्ड, शेयर, मकान और रियल एस्टेट में निवेश करेंगे। हर रोज श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
JAN 01, 2026 08:17 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: कन्या राशिफल 2026
राशिचक्र की छठवीं राशि कन्या के स्वामी बुध हैं। साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए समृद्धि और खुशियों से भरा साल साबित होगा। 15 मार्च से अप्रैल तक और नवंबर महीने में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। यह साल करियर में बड़ी सफलता देने वाला है। मार्च के बाद लव लाइफ में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जनवरी के अंत तक थोड़ी तंगी रह सकती है, लेकिन 16 अप्रैल के बाद धन आने के शानदार योग बनेंगे। रोज श्री गणेश और माता भगवती की पूजा करें।
JAN 01, 2026 08:07 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: सिंह राशिफल 2026
सिंह राशि (Leo) अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह सूर्य माना जाता है। यह राशि शक्ति, नेतृत्व, आत्मविश्वास और आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।
JAN 01, 2026 07:57 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: कर्क राशिफल 2026
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि के लोग काफी दयालु और भावनात्मक स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि वालों के लिए 2026 खुशियों से भरा रहने वाला साल रहेगा। पिछले साल की तुलना में इस साल आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। लव लाइफ के लिए शानदार साल है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और कई लोगों का प्रेम विवाह हो जाएगा। शुरुआत में खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन 16 मार्च के बाद आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी।
JAN 01, 2026 07:50 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: मिथुन राशिफल 2026
मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है। इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी, मैथ्स, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन के कारक ग्रह हैं। इस साल आपको हेल्थ में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। करियर में बहुत अच्छी प्रगति होगी। लव लाइफ इस साल बहुत शानदार रहेगी। हर रोज भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके मंदिर जाएं।
JAN 01, 2026 07:44 IST
Happy New Year 2026 Rashifal: वृषभ राशिफल 2026
वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है। वृषभ राशि वालों के लिए लिए नववर्ष अच्छा रहने की उम्मीद है। इस राशि वालों को कई प्रकार से इस साल लाभ होगा। आपके करियर में बहुत शानदार प्रगति होगी। मीन संक्रांति यानी 15 मार्च के बाद सफलता का सिलसिला शुरू हो जाएगा। टीचिंग, फिल्म, बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट वाले लोगों के लिए साल शानदार है।
