2024 Vastu Tips (2024 वास्तु टिप्स): हर किसी की चाहत होती है कि नया साल उनके लिए सुख-समृद्धि से भरा रहे। जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए लोग साल के पहले दिन कई तरह के संकल्प भी लेते हैं। जिससे नया साल उनके लिए मंगलमय और शुभ साबित हो। ऐसे में आप वास्तु के कुछ उपायों को करके नया साल अपने लिए बेहतर बना सकते हैं। जानिए नए साल के पहले दिन घर में किन चीजों को लाना माना जाता है शुभ।
New Year 2024 Vastu Tips (नया साल 2024 वास्तु टिप्स)
हाथी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले दिन घर में हाथी की तस्वीर या मूर्ति जरूर लगाएं। इससे घर-परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। साथ ही नौकरी व कारोबार में भी मिलेगी। अगर संभव हो तो हाथी की मूर्ति चांदी में खरीद लें क्योंकि चांदी की हाथी मूर्ति अत्यंत शुभ मानी जाती है।
शंख
सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं या बिजनेस में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो नए साल में अपने घर में शंख जरूर लाएं। घर में शंख रखने और बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे सभी कार्य बनने लगते हैं।
मोर के पंख
नए साल के पहले दिन मोर पंख खरीदकर घर में जरूर लाएं। मान्यता है इससे रूठी किस्मत संवर सकती है। हिंदू धर्म में मोरपंख को बेहद शुभ माना जाता है। घर में मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है।
लाफिंग बुद्धा
वास्तु अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखने से खुशहाली, सुख, सम्पन्नता और समृद्धि आती है। इसलिए नए साल में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा घर में जरूर लाएं।
कछुआ
कछुआ को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु अनुसार घर में कछुए को रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहती है।
स्वास्तिक का चित्र
सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में स्वास्तिक का चित्र घर में रखने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इतना ही नहीं इस चित्र को घर में लाने से परिवार में धन की कमी नहीं रहती।
तुलसी
घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसलिए नए साल के मौके पर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं साथ ही इसकी रोजाना पूजा भी करें।
गोमती चक्र
धार्मिक मान्यताओं अनुसार गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर शत्रु बाधा नहीं रहती है। नए साल के पहले दिन इसे खरीदकर सिंदूर की डिब्बी में रखें। ऐसा करने से पूरे साल धन की कमी नहीं होगी।
तोते की मूर्ति या चित्र
नए साल के पहले दिन तोते की मूर्ति या चित्र घर में जरूर लाएं। इससे अच्छे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप भी घर में निराशा, दरिद्रता या किसी तरह के तनाव को महसूस कर रहे हैं तो घर में तोते की मूर्ति या चित्र जरूर लाएं।
