Navratri Samapan 2023, Havan Vidhi: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर ऐसे करें हवन पूजन और कन्या पूजन, जानें पूरी विधि यहां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 30, 2023, 08:44 AM IST

Chaitra Navratri Samapan 2023, Maha Navami Hawan Samagri, Vidhi, Mantra And Kanya Pujan Vidhi: नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजन और हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। जानें कैसे नवरात्रि व्रत के समापन की पूरी विधि यहां।

Chaitra Navratri Samapan 2023, Havan Samagri, Vidhi, Mantra: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी महानवमी (Maha Navami) के दिन नवरात्रि पर्व का समापन हो जाता है। इस दिन राम नवमी (Ram Navami) भी मनाई जाती है। नवरात्रि के इस आखिरी दिन लोग अपने घरों में मां सिद्धिदात्री (Siddhidatri) की पूजा करते हैं। नवमी तिथि पर हवन पूजन करने और कन्या पूजन करने का भी विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति विधि विधान हवन करके कन्याओं की पूजा करता है उसे नवरात्रि के नौ दिन की पूजा संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। जानिए नवरात्रि महानवमी कन्या पूजन और हवन विधि।

navratri navami havan vidhi

Navratri Havan Samagri, Havan Mantra: नवरात्रि हवन सामग्री, हवन मंत्र और कन्या पूजन विधि

नवरात्रि नवमी पर शुभ योगों का संयोग (Navratri Navami 2023)

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि पर यानी 30 मार्च 2023 को चार शुभ योगों का भी संयोग बन रहा है: गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, और रवि योग। गुरु पुष्य योग 30 मार्च को 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन ही रहने वाला है।

End of Feed