नवरात्रि के अंतिम दिन कैसे मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए नवमी पूजा की पूरी विधि

Navratri Navami Puja Vidhi : साल 2026 में चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि 27 मार्च को मनाई जा रही है। माना जाता है कि इस दिन माता दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन से ही नवरात्रि का समापन होता है। आइए जानते हैं कि नवमी तिथि पर पूजा कैसे करें?

Navratri Navami Puja Vidhi : चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन यानी नवमी तिथि इस साल 27 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। नवरात्रि की साधना का यह समापन दिवस माना जाता है, इसलिए इस दिन की पूजा, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है।

नवमी पर कैसे करें पूजन

नवमी पर कैसे करें पूजन?

सिद्धि की देवी हैं मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली देवी माना जाता है। 'सिद्धि' का अर्थ है सफलता या दिव्य शक्ति, और 'दात्री' का मतलब है देने वाली। यानी मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को ज्ञान, बुद्धि, शक्ति और सफलता प्रदान करती हैं। मान्यता है कि भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की उपासना करके सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके बाद उनका आधा शरीर देवी स्वरूप हो गया और वे अर्धनारीश्वर कहलाए। इस कारण यह दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

End of Feed