Chaitra Navratri Navami 2023: आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। घरों में मां अंबे की पूजा-अर्चना की जा रही है। तो वहीं राम नवमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच एक अशुभ योग का साया इस त्योहार पर मंडरा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार नवरात्रि महानवमी पर अतिगण्ड योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में कोई भी काम करने से उससे नुकसान उठाना पड़ता है। ये योग जीवन में रुकावट और परेशानियां पैदा करने वाला माना जाता है। लेकिन आप कुछ विशेष उपायों को करके इस योग के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।
नवरात्रि नवमी पर अशुभ योग का साया, जानें क्या करें
सबसे पहले जान लें ये अतिगंड योग होता क्या है। इस योग पर चंद्रमा का शासन माना गया है। अतिगण्ड योग निचले क्रम के 7 पुरुष योगों में से छठा योग होता है। अगर किसी व्यक्ति पर इस अशुभ योग का साया पड़ जाए तो ये उस व्यक्ति को बर्बाद कर सकता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को अपनाकर आप इससे बच सकते हैं। यहां आप जानेंगे राशि अनुसार उपाय।
अतिगण्ड योग के दौरान करें राशि अनुसार उपाय
| राशि | उपाय |
| मेष | भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा करें |
| वृष | रुद्राभिषेक करें और चंद्रमा को अर्घ्य |
| मिथुन | भगवान गणेश को दूर्वा घास और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं |
| कर्क | ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः मंत्र का 108 बार जप करें |
| सिंह | चंद्रमा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करें |
| कन्या | चंद्रमा की शांति पूजा कराएं और सोमवार को व्रत अवश्य करें |
| तुला | दूध का दान करें और जरूरतमंदों के लिए प्याऊ या पीने के पानी की व्यवस्था करवाएं |
| वृश्चिक | चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और चंद्रमा के 108 नामों का जप करें |
| धनु | हनुमान चालीसा का पाठ करें |
| मकर | जरूरतमंदों को खीर और पूड़ी खिलाएं |
| कुंभ | अपनी मां-बहन का सम्मान करें |
| मीन | भगवान शिव की पूजा करें और शिव स्त्रोत का पाठ करें |
