Ram Navami 2023 Ram Janmotsav Ayodhya Live: अयोध्या (Ayodhya) में राम नवमी (Ram Navami 2023) के पर्व पर भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारी है। राम लला अगले साल भव्य राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे, ऐसे में आखिरी बार यह आखिरी जन्मोत्सव अस्थाई मंदिर में हो रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने जानकारी दी कि राम जन्मोत्सव के लिए अस्थाई राम लला मंदिर को फूल बंगले सा सजाया जा रहा है और रंगोली बनाई गई है। मंदिर में दर्शन करने वाले एक लाख श्रद्धालुओं को विशेष फलाहारी प्रसाद दिया जाएगा।
बता दें कि देशभर में रामनवमी की धूम है। चैत्र शुक्ल नवमी के दिन राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल नवमी के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर में हुआ था। अयोध्या वासी विशेष रूप से इस दिन को मनाते हैं। रामनवमी के अवसर पर राम जन्मभूमि और शेष अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह निर्धारित हैं। इस अवसर पर राम जन्मभूमि और शेष अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह निर्धारित हैं। राम जन्मभूमि के अंदर बने अस्थाई मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर आज लगभग 20-25 लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ट्वीट करते हुए बताया गया कि भगवान श्री रामलला सरकार के पावन प्राकट्योत्सव का श्री अयोध्या जी से सीधा प्रसारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अधिकृत ट्विटर और फेसबुक माध्यम पर आज प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा।
राम जन्मोत्सव का प्रसारण Ram Janmotsav Live Telecast
राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर राम जन्मभूमि से सीधे सभी रामनवमी समारोहों का सीधा प्रसारण हो रहा। सुबह 11:30 बजे से डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है। नवमी की तिथि पर 12 बजे दिन में प्रभु राम के प्राकट्योत्सव का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। इस प्रसारण को दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। राज्य सरकार ने दूरदर्शन और न्यूज एजेंसी ANI पर रामनवमी समारोह के लाइव प्रसारण की मंजूरी दे दी है। अयोध्या के चुनिंदा स्थानों पर LED स्क्रीन के माध्यम से राम जन्मभूमि पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
अयोध्या में भव्य होगा श्रीराम जन्मोत्सव Ram Navami 2023
अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव काफी भव्य होगा। इस बार रंगारंग कार्यक्रमों व विदेशी सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भक्तों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुश्त दुरूस्त रखी गई है। प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बलों और मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन Ramayan Conclave
राम नवमी पर 30 और 31 मार्च को अयोध्या में रामायण रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इसमें मालिनी अवस्थी का रघुबीरा लोक गायन, गेआक्स ग्रुप इंडोनेशिया व अप्सरा ग्रुप सिंगापुर की नृत्य नाटिकाएं व भजन सम्राट अनूप जलोटा की भजन प्रस्तुति मुख्य आर्कषण के केद्र होंगे।
