Kalash Visarjan Shubh Muhurat 2023: नवरात्रि कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि जानें यहां

Navratri Kalash (Ghat) Visarjan 2023 Time, Mantra, Vidhi: नवरात्रि के समापन के साथ ही कलश भी विसर्जित कर दिया जाता है। मान्यता है विधि विधान कलश यानि घट विसर्जन करने से जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। जानिए कलश विसर्जन का मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि।

Kalash (Ghat) Visarjan 2023 Time, Muhurat, Mantra, Vidhi: नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा विसर्जन के साथ-साथ कलश विसर्जन भी किया जाता है। इसे घट विसर्जन भी कहते हैं (Ghat Visarjan Time 2023)। जिस तरह से नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान कलश की स्थापना की जाती है ठीक वैसे ही उसे विसर्जित भी किया जाता है। कलश विसर्जन करने की एक विधि होती है जिसका पालन करना जरूरी है। कलश उठाते हुए मंत्र बोलना चाहिए (Kalash Visarjan Mantra: ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे)। इस मंत्र का जाप करते हुए कलश विसर्जित किया जाता है। इस साल कलश विसर्जन 24 अक्टूबर को यानि दशहरा के दिन किया जाएगा। यहां जानिए कलश विसर्जन मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र।

navratri kalash visarjan 2023 muhurat

Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2023

Kalash Visarjan 2023 Time (कलश विसर्जन मुहूर्त 2023)

कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप दुर्गा विसर्जन के साथ-साथ कलशा यानि घट विसर्जन भी कर सकते हैं।

End of Feed