Navratri Navami Havan Mantra: नवरात्रि नवमी हवन विधि, मंत्र, सामग्री लिस्ट और महत्व

Havan Manta, Samagri List, Vidhi: नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन करने का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं हवन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। जानिए नवरात्रि नवमी हवन मंत्र (Navratri Navami Havan Mantra), विधि, सामग्री और महत्व।

Navratri 2025 Havan Mantra, Vidhi, Samagri List, Time: हिंदू धर्म में पूजा के बाद हवन को बहुत महत्व दिया गया है। कहते हैं हवन करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपको व्रत का फल मिलता है। मान्यता है कि किसी भी विशेष पूजा और व्रत का समापन हवन के साथ करना चाहिए। नवरात्रि में भी हवन (Navratri Havan) करने का खास महत्व माना जाता है। कई लोग नवरात्रि की अष्टमी (Navratri Ashtami) को हवन करते हैं तो कई नवरात्रि की नवमी (Navratri Navami) पर हवन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के अंतिम दिन हवन करने से व्यक्ति को पूरे नौ दिन के व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। हवन के बाद कन्या पूजन (Kanya Pujan) किया जाता है। जानिए नवरात्रि अष्टमी और नवमी पर कैसे करें हवन।

navdurga havan mantra

Navratri Havan Mantra

नवरात्रि हवन सामग्री (Navratri Havan Samagri)

हवन कुंड, हवन में हविष्य के लिए धूप, जौ, मखाना, काजू, किसमिस, छुहारा, नारियल, गुग्गुल, मूंगफली, सुगंध, बेलपत्र, शहद, घी, अक्षत। इन सभी को मिलकर हविष्य बना लें, इसी हविष्य से हवन की अग्नि में आहुति दी जाती है। हवन की अग्नि प्रज्जवलित करने लिए रूई, आम की लकड़ी, चंदन की लकड़ी, कर्पूर और माचिस भी चाहिए।

End of Feed