अध्यात्म

Navratri Bhog For 9 Days 2024 List In Hindi: नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri Me 9 Din Ka Bhog: शारदीय नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान माता रानी के हर रूप को अलग- अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानें माता रानी के 9 दिन के भोग लिस्ट के बारे में।

Image

नवरात्रि भोग लिस्ट

Navratri Bhog For 9 Days 2024 List In Hindi: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल ये नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से हो रही है। नवरात्रि के समय में मां दुर्गा धरती लोक पर अपने भक्तों को दर्शन देने और आशीर्वाद देने आती हैं। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग- अलग रूप की पूजा की जाती है। इस समय में मां के भक्त अपने घर में माता की ज्योत जलाते हैं और माता रानी की विधिवत पूजा करते हैं। इस समय में मां दुर्गा के हर रूप को अलग- अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। इस समय में के हर रूप को उनका प्रिय भोग लगाना बहुत ही शुभ होता है। आइए जानें नवरात्रि के नौ दिनों की भोग लिस्ट।

Navratri Bhog For 9 Days 2024 List In Hindi (नवरात्रि नौ दिनों के भोग 2024)

पहला दिन

नवरात्रि का प्रथम दिन माता शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को सफेद चीज प्रिय है, इसलिए इस दिन आप घी या रबड़ी का भोग लगा सकते हैं।

दूसरा दिन

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजो को समर्पित है। इस दिन माता को शक्कर का भोग लगा सकते हैं।

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन आप दूध से बनी चीज का मां को भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। इस दिन माता को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। मालपुआ माता को बहुत ही प्रिय है।

पांचवां दिन

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। नवरात्रि के पांचवें दिन आप माता को केले का भोग लगा सकते हैं। केले का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं।

छठा दिन

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। इस दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगा सकते हैं। इस चीज का भोग लगाने से मां की कृपा बरसती है।

सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा को समर्पित होता है। माता कालरात्रि को आप गुड़ का भोग लगा सकते हैं। गुड़ का भोग लगाने से आकस्मिक संकट से बचाव होता है।

आठवां दिन

आठवां दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है। मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को लगाना बहुत ही शुभ होता है।

नौंवा दिन

नवरात्रि के नौंवे दिन में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन नवरात्रि का समापन भी होता है। नवरात्रि के नौंवे दिन हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाया जाता है। इस भोग से ही कन्या भोजन भी कराया जाता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article