अध्यात्म

Maa Kalratri Vrat Kath In Hindi: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, यहां पढ़ें कथा

Chaitra Navratri 7th Day Maa Kalratri Vrat Kath In Hindi (मां कालरात्रि कथा): नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि की पूजा करने से सारे भय से मुक्ति मिलती है। यहां पढ़ें मां कालरात्रि की कथा।

Image

Maa Kalratri Vrat Kath In Hindi

Chaitra Navratri 7th Day Maa Kalratri Vrat Kath In Hindi (मां कालरात्रि कथा): नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित है। इनका रंग काले वर्ण का है। मां दुर्गा का उग्र रूप भी है, इसलिए इन्हें मां काली या कालिका के नाम से भी जाना जाता है। देवी मां का यह स्वरूप अत्यंत भयंकर है लेकिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला है। ऐसा माना जाता है कि देवी काली की पूजा करने से व्यक्ति को सभी भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन मां कालरात्रि की कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

Maa Kalratri Vrat Kath In Hindi (मां कालरात्रि व्रत कथा)

पौराणिक कथा के अनुसार, शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज नामक राक्षसों ने एक बार तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था। इन राक्षसों की चीख-पुकार से क्रोधित होकर देवता भगवान शिव के पास गए और अपनी समस्या का समाधान मांगा। तब भगवान शिव ने माता पार्वती से इन राक्षसों को मारने के लिए कहा। तब माता पार्वती ने दुर्गा का रूप धारण किया और शुंभ-निशुंभ का वध कर दिया।

लेकिन जब रक्तबीज को मारने का समय आया तो उनके शरीर से निकले रक्त से सैकड़ों-हजारों रक्तबीज राक्षस पैदा हो जाते थे। रक्तबीज को वरदान था कि यदि उसके खून की एक बूंद भी जमीन पर गिरेगी तो उसके जैसा दूसरा राक्षस पैदा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में, दुर्गा ने अपनी पूरी शक्ति से देवी कालरात्रि का निर्माण किया। इसके बाद मां दुर्गा ने राक्षस रक्तबीज का वध किया और जमीन पर गिरने से पहले उसके शरीर से निकले रक्त को मां कालरात्रि ने अपने मुंह में भर लिया। इस तरह से मां ने रक्तबीज का भी वध कर दिया।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article