Navratri 2025 Day 4 Maa Kushmanda Aarti, Katha: आज है चौथा नवरात्र, जान लें इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती सबकुछ

Navratri 2025 4th Day Maa Kushmanda Aarti, Katha, Mantra, Bhog, Puja Vidhi, Kahani: 1 अप्रैल को नवरात्रि का चौथा दिन है जो माता कुष्मांडा को समर्पित है। इन्हें सृष्टि की आदिस्वरूपा और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। भक्तों के लिए ये दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि माता का ये रूप अपने उपासकों को आरोग्य, समृद्धि और शक्ति प्रदान करता है। मान्यता है कि अपनी दिव्य मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना करने के कारण माता को कुष्मांडा कहा जाता है।

Navratri 2025 4th Day Maa Kushmanda Aarti, Katha, Mantra, Bhog, Puja Vidhi, Kahani: चैत्र नवरात्रि पूजन के चौथे दिन मां कुष्मांडा की उपासना की जाती है। इनके दिव्य तेज और प्रकाश से समस्त दिशाएं आलोकित हो जाती हैं। माता कुष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, जिसके कारण इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा सुशोभित हैं, जबकि आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को प्रदान करने वाली जप माला है। माता की सवारी सिंह है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब सृष्टि अंधकारमय थी, तब मां कुष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इस दिन भक्तगण माता की पूजा में लाल पुष्प, रोली, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य और भोग अर्पित करते हैं, जिससे मां प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। साथ ही इस दिन अनाहत चक्र, जिसे हृदय चक्र भी कहा जाता है, उसकी साधना का विशेष महत्व होता है। इससे व्यक्ति के भीतर करुणा, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

Navratri 2025 Day 4 Maa Kushmanda Aarti, Katha

Navratri 2025 Day 4 Maa Kushmanda Aarti, Katha

Mata Kushmanda Ki Aarti (माता कुष्मांडा की आरती)

॥ आरती देवी कूष्माण्डा जी की ॥

End of Feed