Navratri Ke Dusre Din Ka Bhog, Mantra, Color: नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी, भोग, मंत्र, रंग, फोटो, उपाय सबकुछ यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 10, 2024, 06:50 AM IST

Navratri Ke Dusre Din ka Rang, Devi Name, Bhog, Mantra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र में सुशोभित हैं। यहां आप जानेंगे नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग, भोग, मंत्र, उपाय सबकुछ।

Navratri Dusre Din Ka Color, Rang, Devi Name, Bhog, Mantra: नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी हैं मां ब्रह्मचारिणी। जिनके एक हाथ में जप माला है और दूसरे हाथ में कमण्डल। मां दुर्गा का ये स्वरूप अत्यंत तेज़ और ज्योतिर्मय है। देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इनकी पूजा से मंगल ग्रह मजबूत होता है। अब जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग, भोग, मंत्र, उपाय सबकुछ।

Navratri 2nd Day image

Navratri 2nd Day Devi Image

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग (Navratri 2nd Day Color) - हरा

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग है हरा। इस दिन मां अंबे की अराधना हरे रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। ये अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिन लाल, सफेद और पीले रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं।

End of Feed