Navratri 2026 Date October: अक्टूबर 2026 में कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, देखें प्रतिपदा से विजय दशमी तक का पूरा कैलेंडर

Navratri 2026 Date October: अक्टूबर में आने वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्र कहते हैं। यहां देखें अक्टूबर 2026 शारदीय नवरात्र का पूरा कैलेंडर। अक्टूबर में नवरात्र कब से कब तक रहेंगे।

Navratri 2026 Date October: हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) को शक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। वर्ष भर आने वाली चार नवरात्रियों में अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि विशेष महत्व रखती है। इस दौरान मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ अलग अलग रूपों की पूजा होती है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि अक्टूबर महीने में आएंगे। यहां देखें कि अक्टूबर 2026 नवरात्र का पूरा कैलेंडर।

Navratri 2026 Date October, navratri photo images

अक्टूबर 2026 में शारदीय नवरात्र कब से कब तक हैं

अक्टूबर 2026 में नवरात्र कब से शुरू होंगे

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 12 अक्टूबर 2026, सोमवार से आरंभ होगी। इसी दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाली यह पूजा 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी के साथ पूर्ण होगी, जबकि 21 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी या दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप को समर्पित होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर आकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

End of Feed