Navratri 2024 Dates, Puja Timings: 9 अप्रैल से नवरात्रि शुरू, जानें कलश स्थापना का सही समय, पूजा विधि, मुहूर्त और संपूर्ण नियम

Navratri 2024 Start Date, Puja Vidhi, Tithi, Timings: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, कलश स्थापना की विधि और सबकुछ।

Navratri 2024 Start Date, Puja Vidhi, Tithi, Timings: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्र का अर्थ है- नौ विशेष रातें। इन 9 रातों में देवी शक्ति और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। एक साल में कुल 4 बार नवरात्रि आती है, पहला चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व पर माता दुर्गा पृथ्वी लोक आती हैं और अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का मंगलवार, 09 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को राम नवमी पर समाप्त होगी। तो आइये जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त कब रहेगा, नवरात्रि की पूजा विधि क्या है और नवरात्रि के मंत्र और शुभ मुहूर्त समेत सबकुछ।

Navratri 2024: Start Date, Puja Vidhi, Tithi, Timings, Kalash Sthapana Shubh Muhurat

घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानें क्या है इसका अर्थ?

इस साल चैत्र नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े से होगा। घोड़े को माता का शुभ वाहन नहीं माना जाता। ये समाज में अस्थिरता, तनाव अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप, चक्रवात, सत्ता परिवर्तन, युद्ध के संकेत देता है।

चैत्र नवरात्रि 2024 का कैलेंडर

09 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
10 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 2द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 3तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा
12 अप्रैल 2024 नवरात्रि दिन 4चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा
13 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 5पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
14 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 6षष्ठीमां कात्यायनी पूजा
15 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 7सप्तमीमां कालरात्रि पूजा
16 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 8अष्टमीमां महागौरी दुर्गा महाअष्टमी पूजा
17 अप्रैल 2024नवरात्रि दिन 9नवमी मां सिद्धिदात्री, राम नवमी

चैत्र नवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस साल 08 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी 09 अप्रैल 2024 को रात को 08 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इन योगों में पूजा बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा।

End of Feed