अध्यात्म

Ambe ji Ki Aarti: अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...नवरात्रि पूजा में जरूर करें ये आरती

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 9, 2024, 06:20 PM IST

Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti (अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली): नवरात्रि के पावन पर्व में मां अंबे की अराधना की जाती है। मान्यता है इनकी अराधना से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां देखिए मां अंबे को प्रसन्न करने के लिए किस आरती का गान करना चाहिए।

Image

Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi, Ambe Mata Ki Aarti

Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti (अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली): नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही हर घर में से अंबे माता की आरती की गूंज सुनाई देने लगती है। दरअसल ये नवरात्रि की सबसे लोकप्रिय आरती मानी गई है। जिसके बिना माता रानी की पूजा अधूरी सी लगती है। अगर आप भी नवरात्रि में माता की पूजा करते हैं तो इस आरती को करना बिल्कुल भी न भूलें। नोट करें मां अंबे की आरती के पूरे लिरिक्स।

Ambe Mata Ki Arti Lyrics in Hindi (अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

तेरे भक्तजनो पर माता, भीड़ पड़ी है भारी, भीड़ पड़ी है भारी

दानव दल पर टूट पड़ो, माँ करके सिंह सवारी, करके सिंह सवारी

तेरे भक्तजनो पर माता, भीड़ पड़ी है भारी, भीड़ पड़ी है भारी

दानव दल पर टूट पड़ो, माँ करके सिंह सवारी, करके सिंह सवारी

सौ-सौ सिहों से भी बलशाली, हे दस भुजाओं वाली

दुखियों के दुखड़े निवारती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

माँ-बेटे का है इस जग मे, बड़ा हीनिर्मल नाता, बड़ा हीनिर्मल नाता

पूत-कपूत सुने है, पर ना माता सुनी कुमाता, माता सुनी कुमाता

माँ-बेटे का है इस जग मे बड़ा ही निर्मल नाता, बड़ा ही निर्मल नाता

पूत-कपूत सुने है, पर ना माता सुनी कुमाता, माता सुनी कुमाता

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली

दुखियों के दुखडे निवारती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना, न चांदी न सोना

हम तो मांगें माँ तेरे चरणों में, छोटा सा कोना, इक छोटा सा कोना

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना, न चांदी न सोना

हम तो मांगें माँ मन में, इक छोटा सा कोना, इक छोटा सा कोना

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली, सतियों के सत को सवांरती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

ओ अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

तेरे ही गुण गावें भारती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

अंबे माता की आरती करने के फायदे

धार्मिक मान्यताओं अनुसार अंबे माता की आरती करने से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रि पर्व में माता की इस आरती को जरूर गाया जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article