Navratri Colour 2024 List in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनया जाता है, और इस साल चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार मंगलवार (9 अप्रैल) के शुभ दिन से शुरू हो चुका है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता के भक्तों द्वारा खास पूजन अर्चन किया जाता है, और नौ दिनों तक माता रानी के नौ स्वरूपों को खुश करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में इन नौ दिनों तक पूजा करने के साथ साथ माता रानी के पसंद के रंग (9 Colors of Navratri) पहनने का भी गहरा महत्व है। यहां देखें नवरात्रि के पांचवे दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए और नवरात्रि के नौ रंग और तारीख की पूरी लिस्ट व नवरात्रि के रंगों का महत्व क्या है।
Navratri Nine Color List: नवरात्रि 2024 के नौ रंग कौन से हैं
9 अप्रैल - नवरात्रि का पहला दिन
नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि यानि की नवरात्रों के पहले दिन पर मां दुर्गा के शैलपुत्री अवतार का पूजन किया जाता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग नारंगी है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन पर इसी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। नारंगी रंग को घर की सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
10 अप्रैल - नवरात्रि का दूसरा दिन
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पर विधि विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। 10 अप्रैल को नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग धारण करना शुभ होगा, इस रंग को पवित्रता और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है। और मां ब्रह्मचारिणी बुद्धि व ज्ञान की देवी हैं, जिनके पूजन से आपके जीवन में ज्ञान की गंगा बहने लगेगी।
11 अप्रैल - नवरात्रि का तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन पर लाल रंग पहन देवी दुर्गा के मां चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की जाती है। लाल रंग को शक्ति और रक्षा का प्रतीक कहा जाता है और इन दिन वीरता की देवी मां चंद्रघंटा की लाल वस्त्र पहन पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
12 अप्रैल - नवरात्रि का चौथा दिन
शुक्रवार के दिन नवरात्रि का चौथा दिन मनाया जाएगा, इस दिन को मां कूष्माण्डा को समर्पित किया गया है। माता रानी के इस स्वरूप को प्रसन्न करने हेतु खास नीले रंग के वस्त्र पहनने की मान्यता है। घर में समृद्धि बनाएं रखने के लिए मां कूष्माण्डा की आराधना जरूर करें।
13 अप्रैल - नवरात्रि का पांचवा दिन
नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां स्कंदमाता का पूजन होता है, जिन्हें पीले रंग के वस्त्र अति प्रिय हैं। मां स्कंदमाता को सुख, शांति व धन का प्रतीक माना गया है। और पीला रंग पहन मां की पूजा करने से सभी जातकों का जीवन धन-धान्य से भर जाता है।
14 अप्रैल - नवरात्रि का छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन को मां कात्यायनी का दिन कहा जाता है, शांति की देवी मां कात्यायनी का पसंदीदा रंग हरा है। हरे रंग को सनातन धर्म में खूब मान्यता प्राप्त है, नवरात्रि के छठे दिन पर कुंवारी कन्याओं का हरा रंग पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
15 अप्रैल - नवरात्रि का सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन पर ग्रे रंग पहनने का महत्व है, इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। तेजस्वी और प्रचंड स्वरूप वाली मां कालरात्रि को प्रसन्न करने हेतु जातकों को इस दिन पर ग्रे या स्लेटी रंग अवश्य धारण करना चाहिए।
16 अप्रैल - नवरात्रि का आठवां दिन
अष्टमी की पावन तिथि पर मां महागौरी की आराधना की जाती है, और इस खास दिन पर बैगनी रंग पहनना अति शुभ माना जाता है। महागौरी मैया को ये रंग अति प्रिय है, इसे पहनने से जातकों के दीवन में शांति और सहनशक्ति का संचार होता है।
17 अप्रैल - नवरात्रि का नौवां दिन
नवरात्रि की नौवें दिन यानि की नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन होता है। धन और सफलता की देवी मां सिद्धिदात्री को मोर हरा तो गुलाबी रंग काफी अच्छा लगता है।
