Maa Chandraghanta Vrat Katha: नवरात्रि के तीसरे दिन पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, हर काम में मिलेगी सफलता

Navratri 2024 3rd Day, Maa Chandraghanta Vrat Katha In Hindi (मां चंद्रघंटा व्रत कथा): नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की कथा का पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है। यहां पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा।

Navratri 2024 3rd Day, Maa Chandraghanta Vrat Katha In Hindi (मां चंद्रघंटा व्रत कथा): शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। ये मां दुर्गा का तीसरा रूप है। मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और सारे काम में सफलता मिलती है। मां चंद्रघंटा के भीतर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्ति निहित है। माता अपने भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा करने से और कथा का पाठ करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। तीसरे दिन की पूजा के समय मां चंद्रघंटा की कथा का पाठ कर सकते हैं। यहां पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा।

Maa Chandraghanta Vrat Katha In Hindi (मां चंद्रघंटा व्रत कथा)

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार जब महिषासुर नामक असुर का आंतक स्वर्गलोक में बहुत बढ़ गया है। उस समय में तीनों लोक में हाहाकार मच गया था। भगवान के वरदान से महिषासुर का बल बहुत अधिक बढ़ गया था। वो अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करने लगा और इंद्र को हटाकर खुद स्वर्ग पर राज करना चाहता था। स्वर्ग का सिंहासन पाने में महिषासुर सफल हो गया। इसके आंतक से सारे देवता भयभीत हो गए

End of Feed