Navratri 2023 Day 4, Maa Kushmanda Vrat Katha: दैत्यों के संहार के लिए मां कुष्मांडा ने लिया था जन्म, जानें उनकी व्रत कथा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 25, 2023, 07:11 AM IST

Navratri 2023 4th Day, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi (मां कुष्मांडा की व्रत कथा): चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा (Ma Kushmanda) की पूजा होती है। जानें मां कुष्मांडा की कथा।

Navratri 2023 4th Day, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi: चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा (Ma Kushmanda) की पूजा होती है। देशभर में माता के मंदिर सजे हुए हैं और माता कुष्मांडा की पूजा आराधना सुबह से ही की जा रही है। मां कुष्मांडा ने अपनी मंद मंद मुस्कान की छटा बिखेरकर सृष्टि की रचना की थी, इसलिए माता को आदि स्वरूपा और आदिशक्ति कहा जाता है। माता की मुस्कान से पूरा ब्रह्मांड ज्योर्तिमय ( Navratri Vrat Katha in hindi,) हो उठा।

Navratri 2023 Day 4, Maa Kushmanda Vrat Katha: दैत्यों के संहार के लिए मां कुष्मांडा ने लिया था जन्म, जानें उनकी व्रत कथा

इसके बाद माता ने सूर्य, तारे, ग्रह और सभी आकाश गंगाओं का निर्माण किया। माता को पृथ्वी की जननी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माता ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी, इसलिए माता को सृष्टि की आदिशक्ति भी कहा जाता है। माता को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि माता की आठ भुजाएं हैं। सूर्य मंडल के पास के एक लोक में मां कुष्मांडा निवास करती हैं। माता की आठों भुजाओं में कमंडल, धनुष बांण, शंख, चक्र, गदा, सिद्धियों व निधियों से युक्त जप माला और अमृत कलश विराजमान है।

End of Feed