पीएम मोदी ने इस मंत्र को बताया नई पीढ़ी के लिए वरदान, जानिए 'नवकार मंत्र' का महत्व और इसके फायदे

Navkar Mantra Lyrics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' का उद्घाटन करते हुए 'नवकार मंत्र' के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा ये मंत्र नई पीढ़ी के लिए नई दिशा है।

Navkar Mantra Lyrics: जैन समुदाय के लोग एक मंत्र का हमेशा जाप करते पाए जाते हैं, वो मंत्र है- णमोकार मन्त्र। इस मंत्र को ही 'नवकार मंत्र' और 'नमस्कार मंत्र' के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नवकार महामंत्र दिवस' का उद्घाटन करते हुए कहा कि नवकार मंत्र केवल एक मंत्र नहीं है, बल्कि आस्था का मूल और जीवन का सार है। इस मंत्र का पाठ करते समय 108 दिव्य गुणों को नमन किया जाता है और मानवता के कल्याण का स्मरण किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मंत्र हमें याद दिलाता है कि ज्ञान और कर्म ही जीवन की सच्ची दिशाएं हैं। पीएम ने आगे कहा कि नवकार मंत्र नई पीढ़ी के लिए मंत्र जाप नहीं बल्कि नई दिशा है।

नवकार महामंत्र क्या है? (What is Navkar Mantra)

जैन धर्म के अनुयायी सामुदायिक रूप से इस महामंत्र का जप करते हैं। नवकार महामंत्र को नमस्कार मंगल या परमेष्ठी मंत्र भी कहा जाता है। यह मंत्र जैन साधु और मुनियों को पूर्णतः समर्पित होता है। ऐसा बताया जाता है कि इस मंत्र के लगातार 1 लाख जाप धूप के साथ करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

End of Feed