Narsingh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Narsinh Hare Prabhu Jai Narsingh Hare Aarti in Hindi: नरसिंह भगवान को श्री हरी विष्णु का ही चौथा अवतार मना जाता है, जो अति उग्र और घातक स्वभाव के माने जाते हैं। नरसिंह भगवान ने ही प्रह्लाद को हिरण्यकश्यप से बचाया और उनका वध किया था। कहते हैं भगवान का यह अवतार व्यक्ति के मन के डर को दूर करता है। साथ ही इनकी पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और नरसिंह भगवान की पूजा तभी सफल मानी जाती है जब सच्चे मन से उनकी आरती की जाए। मान्यता है भगवान नरसिंह की आरती करने से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं। यहां जानिए नरसिंह भगवान की आरती लिरिक्स इन हिंदी।
नरसिंह भगवान आरती, Narsingh Bhagwan Aarti Lyrics in Hindi:
ॐ जय श्री नरसिंह हरे,
प्रभु जय श्री नरसिंह हरे I
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
जनका ताप हरे II
ॐ जय श्री नरसिंह हरे (१)
तुम हो दिन दयाला,
भक्तन हितकारी I
अद्भुत रूप बनाकर,
प्रकटे भय हारी II
ॐ जय श्री नरसिंह हरे (२)
सबके ह्रदय विदारण,
दुस्यु जियो मारी I
दास जान आपनायो,
जनपर कृपा करी II
ॐ जय श्री नरसिंह हरे (३)
ब्रह्मा करत आरती,
माला पहिनावे I
शिवजी जय जय कहकर,
पुष्पन बरसावे II
ॐ जय श्री नरसिंह हरे (४)
भगवान नरसिंह की आरती के लाभ, Narsingh Bhagwan Aarti Benefits:
भगवान नरसिंह की आरती करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा करने से मन को शांति मिलती है और सारे डर दूर हो जाते हैं। नरसिंह भगवान की आरती के प्रताप से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही भगवान अपार कृपा बरसती है।
नरसिंह भगवान की आरती का समय, Narsingh Bhagwan Aarti Time:
नरसिंह भगवान की पूजा से शत्रुओं का नाश होता है इसलिए आप चाहे तो तो इनकी रोजाना सुबह शाम आरती कर सकते हैं। लेकिन अगर रोज रोज करना संभव नहीं तो नरसिंह जयंती और होली पर्व के मौके पर आपको नरसिंह भगवान की पूजा और उनकी आरती जरूर ही करनी चाहिए।
