Narasimha Jayanti 2025 Date, Muhurat: मई में कब है नरसिंह जयंती? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा की विधि

Narasimha Jayanti 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: नरसिंह जयंती का महत्व हिन्दू धर्म में अत्यंत विशेष और शक्तिशाली माना जाता है। इस साल ये खास दिन इस साल 11 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। यहां से आप नरसिंह जयंती की डेट, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान सकते हैं।

Narasimha Jayanti 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: नरसिंह जयंती हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास दिन है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस साल यह तिथि 11 मई को है। इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा विधिविधान से की जाती है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी करते हैं। इस दिन भगवान विष्‍णु की भी पूजा की जाती है और सत्‍यनारायण भगवान की कथा करने का खास महत्‍व होता है। यहां से आप नरसिंह जयंती की डेट यानी तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि जान सकते हैं।

narasimha jayanti 2025 date, tithi and puja vidhi in hindi

नरसिंह जयंती की तिथि-

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 10 मई, शनिवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और यह 11 मई, रविवार को रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। भगवान नरसिंह का अवतार शाम को हुआ था, इसलिए ये पर्व 11 मई, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 04 बजकर 21 मिनिट से 07 बजकर 03 मिनिट तक पूजा का शुभ समय है। भक्तों को पूजा के लिए 2 घंटे 42 मिनट मिलेंगे।

End of Feed