अध्यात्म

Hindi Panchang: आज प्रदोष व्रत का पारण कब होगा, कौन सा है योग, जानें राहुकाल का समय 10 मई 2025 के पंचांग से

Aaj ka Panchang 10 May 2025: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। प्रदोष व्रत का पारण होगा। शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें। आज के दिन तैतिल और फिर गरज करण रहेंगे। जानें कब लगेगा राहु काल, सूर्योदय और अभिजीत मुहूर्त का समय।

Image

10 मई 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang 10 May 2025: आज परम पवित्र प्रदोष व्रत का पारण है। चतुर्दशी को श्री गणेश पूजा बहुत पुण्यदायी होती है। नियम पूर्वक गणेश उपासना व व्रत रखें। गणेश जी को दूर्वा का अर्पण बहुत पुण्य देता है। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। गर्मी में गुड़,जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। यहां देखें पूरा दैनिक पंचांग हिंदी में।

Aaj ka Panchang 10 May 2025 In Hindi

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी 05:30 pm तक फिर चतुर्दशी
  • पर्व- चतुर्दशी व्रत
  • दिवस - शनिवार
  • सूर्योदय-05:33am
  • सूर्यास्त-7:01pm
  • नक्षत्र- चित्रा
  • चन्द्र राशि - कन्या, स्वामी ग्रह -बुध
  • सूर्य राशि- मेष
  • करण- तैतिल 05:28 pm तक फिर गरज
  • योग- सिद्धि

10 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत- 11:51 am से 12:45 pm तक
  • विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25pm तक
  • गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त-4:05m से 05:06am तक
  • अमृत काल-06:02am से 07:42am तक
  • निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
  • संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

क्या करें- मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। वैशाख माह है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। पीपल को जल दें। पीपल की उपासना करें।

क्या न करें- मन,वचन व कर्म से किसी को कष्ट मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article