अध्यात्म

Narak Chaturdashi Upay: नरक चतुर्दशी पर करें ये खास उपाय, अकाल मृत्यु के भय से मिलेगी मुक्ति

Narak Chaturdashi Upay In Hindi: नरक चतुर्दशी को छोटी दीवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन रात के समय कुछ खास उपायों का करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं नरक चतुर्दशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Narak Chaturdashi UpayNarak Chaturdashi Upay

Narak Chaturdashi Upay In Hindi: हिंदू धर्म में नरक चतुर्दशी के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। इस साल नरक चतुर्दशी का पर्व आज यानि 30 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस पर्व को छोटी दीवाली, रुप चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन रात के समय यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है। शास्त्रों में नरक चतुर्दशी के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें नरक चतुर्दशी की रात को किन उपायों को करना चाहिए।

Narak Chaturdashi Upay In Hindi (नरक चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय)

हनुमान जी पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन रात के समय में हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के बल वृद्धि होती है और शरीर को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

काली मां की पूजा

नरक चतुर्दशी को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां काली की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन देवी कालिका की पूजा से साधक को सारी चिंताओं से मुक्ति मिलती है।

यम के नाम का दीपक

नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन शाम के समय में यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा पाया जा सकता है।

भगवान कृष्ण की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध करके 16 हजार पटरानियों को बचाया था, इसलिए इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article