Naga Sadhu History: नागा साधु कैसे बनते हैं, क्‍या है इनका इतिहास, किन नियमों का करते हैं पालन- कैमरे पर देखिए पहली बार

Naga Sadhu in Kumbh Mela: कुंभ मेले के आगाज के साथ ही भारतीय परंपराओं के दर्शन भी शुरू हो गए हैं। इन्‍हीं में नागा साधुओं की अचरज भरी दुनिया भी देखने को मिल रही है। यहां जानें नागा साधुओं के बारे में विस्‍तार से। आख‍िर नागा साधु कैसे बनते हैं और किन नियमों का पालन करते हैं।

Naga Sadhu in Kumbh Mela: महा कुंभ 2025 का आगमन हो चुका है, जहां पर देश-विदेश से लाखों और करोड़ों भक्तों का काफिला प्रयागराज के पावन संगम में डूबकी लगाने को आया है। मान्‍यताओं के ह‍िसाब से संगम के पवित्र जल में स्नान और ध्यान करने से मनुष्य अपने बंधनों से मुक्त हो कर ईश्वर की शरण पाता है। ऐसे ही अनोखें और दुर्लभ साधक नागा साधु भी हैं जिन्होंने ईश्वर की कृपा पाने के लिए घर-संसार त्याग दिया और स्वयं का पिंडदान भी किया है। लेकिन नागा साधु बनते कैसे हैं? या इस परंपरा से जुड़ने के लिए वो कौन से नियम हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है ? आज हम आपको नागा साधुओं के दैवी और अद्भुत संसार के दर्शन करवाएंगे जो भौतिक दुनिया से परे है और जानेंगे कि कैसे एक आम इंसान नागा साधु बनता है। देखिए इस वीडियो में नागा साधुओं से जुड़ी हुई जानकारियों को।

Naga sadhu kaise bante hain

Naga sadhu kaise bante hain

End of Feed