Nag Panchami Puja Samagri (नाग पंचमी पूजन सामग्री): साल 2025 में आज यानी 29 जुलाई, मंगलवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई की सुबह 06:14 से 08:51 तक रहेगा। इस मुहूर्त में नाग देवता की पूजा से आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। मान्यता है कि नाग देवता की इस दिन पूजा करने से कालसर्प दोष और ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है। अगर आप नाग पंचमी के पूजा की तैयारियों में लगे हैं तो सबसे पहले यहां से पूजा की सामग्री लिस्ट नोट करें, जिससे पूजा करते समय कोई सामान छूट न जाए।
नाग पंचमी पूजा की सामग्री लिस्ट-
- नाग देवता की फोटो
- कुशासन
- दही
- शुद्ध घी
- गंगा जल
- पंच रस
- इत्र
- मौली
- जनेऊ
- गाय का कच्चा दूध
- फूल
- पंच फल
- पंच मेवा
- बेर
- आम्र मंजरी
- जौ की बालें
- तुलसी दल
- मंदार फूल
- पंच मिठाई
- बिल्वपत्र
- धतूरा
- भांग
- गन्ने का रस
- कपूर
- धूप
- हल्दी
- रोली
- चावल
कैसे होती है नाग पंचमी की पूजा?
नाग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद देवी-देवताओं का ध्यान करें। फिर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मंदिर के पास एक साफ चौकी रखें उस पर साफ कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर नाग देवता का चित्र या फिर मिट्टी से बने हुए सर्प की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद नाग देवता को चावल, रोली और हल्दी चढ़ाएं। प्रतिमा के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं और विधि पूर्वक पूजा करें। साथ ही मंत्रों का जाप करें। नाग पंचमी व्रत कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद नाग देवता की आरती उतारें। इस तरह नाग पंचमी की पूजा सम्पन्न होगी।
