Nag Panchami Dos And Don'ts 2024: नाग पंचमी का त्योहार इस साल 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन सांप को दूध पिलाना चाहिए और विधिपूर्वक नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से नाग दोष से मुक्ति मिलती है और साधक को नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में नाग पंचमी के दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या नहीं।
Nag Panchami Dos (नाग पंचमी के दिन क्या करें)
- नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद नाग देवता की पूजा करें।
- इस दिन नाग देवता को दूध, फूल और मिठाई अर्पित करें।
- जिन लोगों की कुंडली में नाग दोष है। वो लोग नाग पंचमी पर नाग देवता के मंत्रों का जाप करें।
- इस दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की भी विधिपूर्वक पूजा करें।
Nag Panchami Don'ts (नाग पंचमी के दिन क्या ना करें)
- नाग पंचमी के दिन किसी भी सांप को मारना नहीं चाहिए और ना ही परेशान करना चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन किसी भी जमीन की खुदाई ना करें।
- इस दिन गौस पर तवा नहीं चढ़ाना चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनाना चाहिए।
- इसके साथ ही इस दिन चाकू, छुरी या कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Nag Panchami Importance (नाग पंचमी महत्व)
हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन नाग की पूजा करने से और मंत्र जाप से साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है और नाग भय से मुक्ति मिल जाती है।
