Nag Panchami Ke Gane (नाग पंचमी के भजन): नाग पंचमी सनातन धर्म के खास त्योहारों में से एक है। आज यही खास दिन है जब नाग देवता की पूजा की जाएगी। आज शिव मंदिर में भक्तों की लाइन लगी होगी। हर कोई शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करता और भोलेनाथ और नाग देवता को प्रसन्न करने की कोशिश करना नजर आ रहा है। क्योंकि इस दिन नाग देवता की भगवान शिव के आभूषण के रूप में पूजा करना ज्यादा शुभ माना जाता है। इस मौके पर लोग नाग देव के भजन और गाने भी खूब सुनते हैं। साथ ही इन्हें गुनगुनाते भी हैं। यहां देखिए नाग पंचमी के भजन और गीत-
Nag Panchami Bhajan (नाग पंचमी के भजन) -
नाग देवता त्राहि माम्
विष्णु को शय्या पे सुलाने वाले ,
शंकर के गले को सजाने वाले।
नाग देवता त्राहि माम् त्राहि माम् ,
नाग देवता त्राहि माम् त्राहि माम्।
कोमल कोमल अंग तिहारा ,
श्याम वरण तेरा लागे प्यारा।
झिलमिल झिलमिल चाल तुम्हारी,
जैसे जमना जल की धारा।
शेष हजार फनो वाले ,
भगतो की लाज बचाने वाले।
विष्णु को शय्या पे सुलाने वाले ,
शंकर के गले को सजाने वाले।
नाग देवता त्राहि माम् त्राहि माम्।
सोवे बालक रोवे माता ,
ये कैसा अन्याय विधाता।
ये बालक है तुम पालक हो ,
प्राणदान दो, जीवनदान दाता।
शेष हजार फनो वाले ,
भगतो की लाज बचाने वाले।
विष्णु को शय्या पे सुलाने वाले ,
शंकर के गले को सजाने वाले।
नाग देवता त्राहि माम् त्राहि माम्।
