नाग पंचमी कब और क्यों मनाई जाती है? यहां से जानें नाग पंचमी पर क्या करते हैं और क्या है इसे मनाने का धार्मिक कारण

Nag Panchami kyon manae jaati hai: नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व नागों की पूजा से जुड़ा है जिनके लिए कहा जाता है कि पृथ्वी की रक्षा करते हैं। नाग पंचमी का एक पहलू शिव जी से भी जुड़ा है। यहां आप जान सकते हैं कि नाग पंचमी कब मनाई जाती है, नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है और नाग पंचमी कैसे मनाई जाती है।

Nag Panchami kyon manae jaati hai (नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है): भारत की परंपराओं और मान्यताओं से गहराई से जुड़ा पर्व है नाग पंचमी। भारत की संस्कृति में यह प्रकृति, जीवों और देवत्व से जुड़ा है। इस दिन नाग देवता की पूजा कर उनसे सुख, समृद्धि और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा जाता है। नाग पंचमी पर घरों में नागों की आकृति बनाकर उनकी पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सर्प दंश का भय नहीं रहता है। यहां से पढ़ें कि नाग पंचमी कब मनाई जाती है। साथ ही जानें नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है और नाग पंचमी कैसे मनाई जाती है।

Nag panchami kyon manayi jati hai

नाग पंचमी कब और क्यों मनाई जाती है (Pic: iStock)

नाग पंचमी कब मनाई जाती है

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तारीख जुलाई और अगस्त के मध्य में रहती है। 2025 में नाग पंचमी (Nag Panchami 2025 date) 29 जुलाई को मनाई जाएगी। जबकि 2024 में नाग पंचमी का पर्व (last year nag Panchami date) 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को मनाया गया था। 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी।

End of Feed