Nag Panchami kab hai 2025 (Nag Panchami 2025 Date): देशभर में नाग पंचमी की धूम मची है। ये दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन नाग देवता की पूजा होती है। उन्हें दूध और लावा चढ़ाया जाता है। कहते हैं नागपंचमी की पूजा करने से कालसर्प योग से मुक्ति मिल जाती है। अब अगर आप ये सर्च कर रहे हैं कि साल 2025 में नाग पंचमी कब है तो आपको यहां से इस सवाल का सही जवाब मिल जाएगा। नाग पंचमी पर कुछ शुभ संयोग भी बन रहे हैं, इसकी जानकारी भी दी गई है। साथ ही नाग पंचमी के दिन पूजा कितने बजे होगी, ये भी यहां बताया गया है।
नाग पंचमी 2025 की तिथि
साल 2025 में 29 जुलाई, दिन मंगलवार को नाग पंचमी मनाई जाएगी।
नाग पंचमी मुहूर्त
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ: 28 जुलाई को 11:24 pm से
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन: 30 जुलाई को 12:46 am पर
नाग पंचमी 2025 पूजा का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी 2025 का पूजा मुहूर्त 29 जुलाई को सुबह 05:41 बजे से लेकर सुबह 08:23 बजे तक रहेगा। इस तरह पूजा करने का शुभ समय 02 घंटे 43 मिनट का रहेगा।
नाग पंचमी के शुभ संयोग
इस बार नाग पंचमी तिथि पर शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन सावन का मंगलवार होने के कारण इस बार नाग पंचमी पर मंगला गौरी व्रत का संयोग भी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए जप तप का शुभ फल मिलता है।
