Nag Panchami Drawing: इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। मान्यताओं अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये त्योहार हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कई लोग मिट्टी के नाग देवता बनाकर उनकी पूजा करते हैं। तो वहीं कुछ लोग नाग देवता का चित्र बनाकर उसकी पूजा करते हैं। अगर आप नाग देवता का चित्र बनाना नहीं जानते तो यहां ये आप आसानी से सीख सकते हैं।
नाग पंचमी चित्र (Nag Panchami Drawing)
नाग पंचमी के दिन मुख्य रूप से आठ प्रकार के नागों की पूजा होती है: वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि।

nag panchami drawing
इस दिन एक चौकी पर नाग देवता का चित्र या प्रतिमा स्थापित करके उसकी पूजा होती है। आप नाग देवता का चित्र चाहे दीवार पर बना सकते हैं या फिर मिट्टी से प्रतिमा भी बना सकते हैं।
Nag Panchami Photo (नाग पंचमी फोटो)

Nag panchami photo
इस दिन नाग देवता को हल्दी सिंदूर, अक्षत, दूध और फूल आदि चीजें जरूर अर्पित करें। साथ ही कच्चे दूध में चीनी और घी मिलाकर नाग देवता का इससे अभिषेक करें।

nag panchami image
Nag Panchami Pictures (नाग पंचमी की इमेज)
जिन लोगों ने नाग पंचमी का व्रत रखा हो उन्हें नाग पंचमी की कथा भी जरूर सुननी चाहिए। तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकेगा।

nag panchami photo
कहते हैं नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति की मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

nag panchami pic
इस दिन बहुत से लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सांप का चित्र भी बनाते हैं। जिससे सांप घर के सदस्यों को कोई नुकसान न पहुंचा पाएं।
