अध्यात्म

नाग पंचमी 2025: घर पर कैसे करें नागपंचमी की पूजा? जानें सही तरीका, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

Nag Panchami 2025 Special Ghar Par Puja Kaise Kare,घर पर पूजा करने का सही तरीका: नाग पंचमी के दिन नौ प्रमुख नाग अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलिक, कर्कोटक और शंखपाल की पूजा की जाती है। यहां से आप जान सकते हैं कि आप घर पर नागपंचमी की पूजा कैसे कर सकते हैं।

Image

घर पर नागपंचमी की पूजा कैसे करें? (Photo Source: Canva)

नाग पंचमी घर पर पूजा करने का सही तरीका: नाग पंचमी पर आठ नागों वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि नागों की पूजा करने की परंपरा है। ये पूजा महिलाओं द्वारा की जाती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर नाग का चित्र भी बनाया जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार के सदस्यों को सांप के काटने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि घर पर नाग पंचमी की पूजा कैसे की जाती है।

घर पर नाग पंचमी की पूजा कैसे करें?

घर पर नागपंचमी की पूजा करने के लिए घर के दरवाजे पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाएं। इस आकृति पर आपको दूध, धान का लावा, दूब, घी, कुश, गुड़, अक्षत, चंदन और फूल चढ़ाना है। इसके बाद आपको घर के नजदीक किसी मंदिर में दूध से अभिषेक करें। फिर शिव जी की पूजा करें। शिव मंत्रों का जाप करें। नागपंचमी के मंत्रों का जाप करें। फिर आपको नागपंचमी की कथा पढ़नी है। इसके बाद आरती करें और भूल-चूंक के लिए क्षमा मांगे।

नाग पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट-

घर पर नाग पंचमी की पूजा करने के लिए गाय के गोबर, धान का लावा, घी, गाय का कच्चा दूध, कुश, दूब, गुड़, अक्षत, चंदन, दूध, मीठा, फल, फूल, कपूर, धूपबत्ती, तेल चाहिए।

नाग पंचमी 2025 पूजा का शुभ मूहूर्त-

29 जुलाई, मंगलवार के दिन नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में ही नाग पंचमी की पूजा करनी चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article