Nag Panchami 2025 (नाग पंचमी कब है 2025 में): नाग पंचमी का त्योहार हिंदू कैलंडर के हिसाब से श्रावण मास में आता है। तिथि के अनुसार यह सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सावन को शिव जी की पूजा का महीना माना जाता है। वहीं नाग पंचमी जैसा कि नाम से ही जाहिर है - नागों की पूजा को समर्पित पर्व है। इस दिन घरों में तरह तरह के भोग बनाने की भी परंपरा है।
Nag Panchami 2025 Date in Hindi
साल 2025 में नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से लेकर 08:23 बजे तक का रहेगा।
नाग पंचमी कैसे मनाई जाती है
नाग पंचमी पर घर की दीवारों पर या मंदिरों में नाग देवता की प्रतिमा या चित्र बनाए जाते हैं। या इनकी तस्वीरें रखकर इनकी पूजा की जाती है।
नाग देवता की पूजा में दूध, फूल, अक्षत, कुशा और चंदन आदि सामग्री प्रयोग होता है।
इस दिन महिलाएं अपने भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं।
कई जगहों पर नाग पंचमी पर नागों की रानी मनसा देवी की पूजा भी विधिवत होती है।
नाग पंचमी पूजा मंत्र
ॐ भुजंगेशाय विद्महे,
सर्पराजाय धीमहि,
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
