Nag Panchami Puja Vidhi, Aarti: नाग पंचमी की पूजा कैसे करें, यहां जानिए पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, महत्व समेत सारी जानकारी

Nag Panchami Puja Vidhi, Muhurat, Mantra, Katha, Aarti (नाग पंचमी पूजा विधि): नाग पंचमी का त्योहार बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस त्योहार में नाग देवता की पूजा होती है। यहां हम आपको बताएंगे नाग पंचमी की पूजा विधि क्या है।

Nag Panchami Puja Vidhi, Muhurat, Mantra, Katha, Aarti (नाग पंचमी पूजा विधि): नाग पंचमी का त्योहार नाग देवता को समर्पित है। जो हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बता दें इस साल ये पर्व 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। कहते हैं नाग पंचमी की पूजा करने से परिवार को सांपों के भय से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं राहु-केतु के दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। पौराणिक मान्यता अनुसार इस अवसर पर नाग देवता की प्रतिमा को दूध से अभिषेक कराने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। जानिए नाग पंचमी की पूजा विधि क्या है (Nag Panchami Ki Puja Kaise Kare)।

nag panchami 2024 puja vidhi

Nag Panchami 2024 Puja Vidhi, Muhurat, Katha And Aarti

नाग पंचमी पूजा विधि (Nag Panchami Puja Vidhi In Hindi)

  • नाग पंचमी के दिन मुख्य रूप से वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख इन 8 नागों की पूजा की जाती है।
  • नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर साफ वस्त्र धारण कर लें।
  • इसके बाद भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करें।
  • पूरे दिन व्रत रहें। अन्न का बिल्कुल भी सेवन न करें।
  • फिर एक चौकी पर नाग देवता का चित्र बनाएं। आप चाहें को नाग देवता की प्रतिमा भी रख सकते हैं या फिर मिट्टी से नाग देवता की प्रतिमा बना लें।
  • फिर नाग देवता को हल्दी सिंदूर, अक्षत, दूध, फल और फूल चढ़ाएं।
  • इसके बाद कच्चे दूध में चीनी और घी मिलाकर नाग देवता का अभिषेक करें।
  • इसके बाद नाग देवता की कथा सुनें और अंत में आरती करें।

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2024 (Nag Panchami 2024 Puja Muhurat)

End of Feed