Nag Panchami 2024: सांप को सपने में देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब

Nag Panchami 2024 ( सपने में सांप देखना) : नींद में लोगों को कई प्रकार के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग सपनों के संकेतों के बारे में बताया गया है। आज 21 अगस्त 2023 को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं सांप में सपने को देखने का क्या मतलब होता है।

Nag Panchami 2024: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। आज देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती है। लोगों को नींद में अक्सर कई सपने आते रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग स्वप्न के बारे में बताया गया है। सावन के पवित्र महीने में सांप का सपनों में आना शुभ माना जाता है। सपने में सांप को देखने का कई मतलब होता है। कई लोग सपने में सांप को देखने को शुभ मानते हैं कई लोग इसको अशुभ मानते हैं। आइए जानते हैं सांप को सपने में देखना शुभ होता है या अशुभ होता है।

Nag Panchami

Nag Panchami 2023

सांप के सपनो क्यों आते हैं

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम सांप के बारे में ज्यादा सोचते हैं या उनके बारे में बात करते हैं, तो वो सपने में आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कालसर्प दोष होने के कारण भी सांप के सपने आते हैं। राहु केतु दोष के कारण भी अधिकतर सपनों में सांप आते रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में सांप को देखने के बारे में अशुभ और शुभ संकेत के बारे में बताया गया है।

अलग-अलग रूप में सांप को देखने का अर्थ

  • सपने में काला सांप देखना अशुभ माना जाता है। स्वप्न में काले सांप को देखने से बिमार होने के संकेत मिलते हैं इसके साथ ही धन की हानि भी हो सकती है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार झुंड में सांप को देखना अशुभ होता है। झुंड में सांप को देखने से जीवन में कई परेशानियां आ सकती है।
  • सपने में सांप को मारते हुए देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सपने में कोई सांप मारते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त कर रहे हैं।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप काटना शुभ नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे सपने के बाद आप किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हो सकते हैं।

End of Feed