- Nag Panchami 2023 Upay: नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की जाती है। हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 21 अगस्त 2023 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन शिव गण नाग की पूजा का विधान है। यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने नाग देवता की पूजा की थी। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। प्राचीन काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। इस दिन की गई पूजा राहु केतु और कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को खत्म करती हैं। इस बार नाग पंचमी सोमवार के दिन पड़ रही है इस वजह से यह बेहद ही खास हो जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किन उपायों को करने से लाभ मिलेगा।
नाग पंचमी उपाय
Nag Panchami 2023 Upay
- नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। इसके अलावा आप पीतल के लोटे का प्रयोग भी कर सकते हैं।
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद उन्हें दूध, मिठाई और फल चढ़ाएं।
- नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए।
- इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से सारे काम सफल हो जाते हैं।
