Rashifal Moon Transit 2023: ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ये एक राशि में लगभग सवा दो दिन तक गोचर करता है। चंद्रमा की हमारे जीवन में बड़ी भूमिका होती है। इनका महत्व इस बात से जाना जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति की कुंडली में राशि का निर्धारण चंद्रमा के आधार पर ही किया जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में मौजूद होता है वही व्यक्ति की जन्म राशि कहलाती है। सूर्य और बुध चंद्रमा के मित्र माने जाते हैं। वहीं राहू-केतु से इनकी बिल्कुल भी नहीं बनती। 5 जून की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए ज्योतिष जानकारों अनुसार चंद्रमा का ये गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।
Moon Transit 2023: चंद्रमा का गोचर 5 राशियों की किस्मत चमकाएगा
मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। अगर किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा होगा। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। किस्मत का खूब साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती चली जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। घर में कोई शुभ काम संपन्न होगा। माता की सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के मानसिक तनाव कम होंगे। नए काम की शुरुआत करेंगे। शरीर में भरपूर ऊर्जा रहेगी और पूजा-पाठ के कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। धन में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन मिलने के जबरदस्त योग हैं। कई माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
