आज 6 जनवरी 2026 को माघ मास की कृष्ण पक्ष की सकट चौथ है। यह एक ऐसा पवित्र व्रत है जिसे मांएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से मुक्ति के लिए बड़ी श्रद्धा से रखती हैं। दिन भर का उपवास, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और अंत में चाँद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण, हर पल एक अद्भुत भावना से भरा होता है। सकट चौथ के दिन सबसे ज्यादा इंतजार होता है चंद्रोदय का, क्योंकि चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की महिलाओं के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आज उनके शहर में चांद कितने बजे दिखाई देगा।
आज दिल्ली-एनसीआर में चंद्रोदय का सटीक समय
दिल्ली-एनसीआर में सकट चौथ का चांद कब निकलेगा? (Delhi NCR Moon Rise Time Today)
धार्मिक पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में चांद रात लगभग 8:55 बजे दिखाई देने की संभावना है। मौसम साफ रहने पर इस समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।
Aaj Chand Kab Niklega Delhi NCR Mein
| दिल्ली और आसपास के शहर के नाम | चांद निकलने का समय |
| दिल्ली में आज चांद कब दिखेगा | 8:55 PM |
| गुरूग्राम में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 08.55 बजे के बीच |
| नोएडा में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| गाजियाबाद में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| फरीदाबाद में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 9.00 बजे के बीच |
| सोनीपत में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 9.00 बजे के बीच |
| मेरठ में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| बिजनौर में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 9.00 बजे के बीच |
| मुजफ्फरनगर में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| पालमपुर में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| हसनपुर में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 9.00 बजे के बीच |
| बल्लभगढ़ में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| झज्जर में आज चांद कब दिखेगा | 8.55 से 9.00 बजे के बीच |
| बहादुरगढ़ में आज चांद कब दिखेगा | 8.50 से 9.00 बजे के बीच |
व्रत खोलते समय क्या रखें ध्यान
चांद दिखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद को देखकर उसे जल अर्पित करती हैं और फिर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भरोसे और रिश्ते की गहराई को दर्शाने वाला भावनात्मक पल होता है। वैज्ञानिक रूप से भी देखा जाए तो पूरे दिन उपवास के बाद हल्का और संतुलित भोजन करना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है।
