अध्यात्म

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर महीने का मासिक राशिफल, किन राशियों के लिए लकी रहेगा ये महीना, क्या बरतें सावधानी

Monthly Horoscope November 2025 (मासिक राशिफल नवंबर 2025): साल 2025 का नवंबर महीना किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है और किन राशियों को क्या सावधानियां बरतनी हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां से आप मासिक राशिफल पढ़ सकते हैं और इस महीने की सावधानियों के बारे में भी जान सकते हैं।

Image

मासिक राशिफल नवंबर 2025 (pic credit: canva)

Monthly Horoscope November 2025 (मासिक राशिफल नवंबर 2025): नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मेष राशि वालों की जिंदगी में किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। इस महीने वृष राशि और मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं कुंभ राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। यहां से आप 12 राशियों का मासिक राशिफल जान सकते हैं।

मासिक राशिफल नवम्बर 2025-

मेष

16 नवम्बर के बाद सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का अष्टम गोचर भाग्योदय करेगा। आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता मिलेगी। बुध व शुक्र वित्त्तीय लाभ देंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। टीचिंग और मीडिया फील्ड के जातक जाँब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा ।स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 56%

वृष

राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग, मैनेजमेंट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों को लाभान्वित करेंगे व धन का आगमन कराएंगे। बुध वाणी से लाभ देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस माह धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को पालक खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

मिथुन

सप्ताह के आरम्भ में चन्द्रमा नवम व सूर्य सप्तम भाव में रहेंगे। यात्रा की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 16 नवम्बर के बाद जाँब परिवर्तन का प्रयास करें। भाग्य प्रतिशत- 70%

कर्क

आज रियल स्टेट व फाइनेन्स फील्ड में सफलता की प्राप्ति होगी। यह माह शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। हेल्थ अच्छी रहेगी। 16 नवम्बर के बाद सूर्य का पँचम गोचर संतान व शिक्षा में प्रगति दे सकता है। सूर्योपासना करेंगे तो सब ठीक रहेगा। भाग्य प्रतिशत- 65%

सिंह

राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ व शनि अष्टम शुभ रहेंगे। बिजनेस के लिए सफलता का समय है। 16 नवम्बर के बाद सूर्य चतुर्थ जाकर करियर व गृह निर्माण में ग्रोथ देंगे।पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे। लाल रंग शुभ है।बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें। भाग्य प्रतिशत- 65%

कन्या

बुध व सूर्य पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे।। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। 16 नवम्बर के बाद व्यावसायिक व आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 70%

तुला

शुक्र व चन्द्रमा मन को धर्म ब कर्म की तरफ प्रेरित करेंगे। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे वस्त्रों का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 70%

वृश्चिक

मङ्गल आत्मबल व सूर्य पद- प्रतिष्ठा के कारक ग्रह है। धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में मन हर्षित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 80%

धनु

चन्द्रमा इस सप्ताह 02 नवम्बर से 07 नबम्बर तक मन को जाँब परिवर्तन की तरफ प्रेरित करेंगे।नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

मकर

मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को शनि की तृतीय गोचर स्थिति का असर सुंदर व शुभ रहेगा। शनिवार को वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। हरा रंग शुभ है। माता काली के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। 16 नवम्बर के बाद एकादश सूर्य आर्थिक लाभ देंगे। भाग्य प्रतिशत- 65%

कुंभ

नवम सूर्य सफलता देंगे। पूरे माह व्यस्तता रहेगी। राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। नीला आपका शुभ रंग है। उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। 16 नवम्बर के बाद कर्म भाव का सूर्य आपके जाँब व बिजनेस में आशातीत सफलता देंगे। भाग्य प्रतिशत-65%

मीन

राशि स्वामी गुरु पँचम गोचर करके छात्रों के करियर में प्रोग्रेस देंगे। टीचिंग, आईटी, बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन का व्यय होगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। 16 नवम्बर के बाद जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। गाय की केला खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article