अध्यात्म

Monthly Horoscope June 2023: मेष के लिए शुभ तो मिथुन के लिए थोड़ा मिला-जुला हो सकता है जून का महीना, देखें मासिक राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: अवनी बागरोला
  • Updated May 31, 2023, 11:11 AM IST

Monthly Horoscope June 2023 (मासिक राशिफल जून 2023): जून महीने की शुरुआत बस होे को है, नए माह के साथ आपकी जिंदगियों में क्या कुछ नया होगा। राशि अनुसार कुंडली पर ग्रहों के क्या प्रभाव पड़ेंगे, इस महीने आपकी किस्मत कैसी होगी, 12 राशियों की दशा के बारे में यहां देखें।

Image

जून राशिफल

June Month Horoscope 2023 (जून 2023 का मासिक राशिफल): जून का महीना बस शुरु होने ही वाला है, इस नए माह को खुशी और उल्लास के साथ बिताने की इच्छा है। तो थोड़ा संभलकर काम करना आवश्यक हो सकता है, ज्योतिष अनुसार यहां देखें इस महीने आपके साथ कौन सी अच्छी और बुरी चीज़े होने के आसार हैं। आने वाले महीने में मेष राशि वालों को नौकरी में कुछ सफलता मिलेगी तो मिथुन के जातकों को सूझ-बूझ से कदम उठाने होंगे। आपकी राशि के अनुसार यहां देखें कि, जून के महीने में क्या करना सही रहेगा और क्या करने से आपको खास तौर से बचना चाहिए, जिससे कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

जून 2023 मासिक राशिफल, June Month Horoscope 2023

1 मेष- 15 जून के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 07 जून से 18 जून तक हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 14 से 21 जून तक जाँब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

2 वृष- इस माह 15 जून के बाद जाँब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप जाँब में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 11 से 21 जून तक जाँब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। शुक्रवार को चावल व दही का दान करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

3 मिथुन- इस माह 07 से 18 जून के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 12 जून तक जाँब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। 15 जून के बाद सूर्य का मिथुन में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को गुड़ खिलाएं।

4 कर्क- यह माह जाँब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। 08 से 15 जून के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में शनि व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करते रहें।

5 सिंह- 15 जून के बाद व्यवसाय में सफलता व जाँब में प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में 04 से 08 जून तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।09 जून तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

6 कन्या- इस माह 15 जून के बाद आप जाँब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 22 जून के बाद धन आगमन के संकेत हैं।

7 तुला- यह माह छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। 15 जून के बाद व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। जून के द्वितीय सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। 05 जून से 13 जून के मध्य किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

8 वृश्चिक- इस माह जाँब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे 18 जून के बाद व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 19 जून के बाद जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 04 से 11 जून तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9 धनु-इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हर गुरूवार को धार्मिक पुस्तक का दान करते रहें। 15 के बाद स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 09 जून के बाद जाँब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10 मकर- शुक्र व शनि गोचर से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र व सूर्य का गोचर 22 जून के बाद संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। 05 से 09 जून तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। नीला व लाल रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

11 कुम्भ-इस माह 15 से 22 जून के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह मकान क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द का दान करें। हनुमान जी जी की उपासना करते रहें।

12 मीन- यह माह राजनीतिज्ञों के लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। सूर्य व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। 15 जून के बाद सूर्य का चतुर्थ गोचर जाँब में प्रमोशन की स्थिति दे सकता है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article