Monthly Horoscope February 2023 (मासिक राशिफल सितंबर 2022): राशिफल फरवरी 2023 सुजीत जी महाराज - यह माह मीडिया और बैंकिंग सेवा वालों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला है। मेष और वृश्चिक राशि के जातक सफलता की प्राप्ति तो करेंगे ही बल्कि आय प्राप्ति के नए स्रोत भी तलाश करेंगे। मिथुन राशि के लोग आलस्य का परित्याग करें और अपने कर्म पथ पे चलें। कर्क राशि के राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग अति लाभान्वित होंगे। वहीं इनको अपने धन के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के छात्र सफल रहेंगे। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।
1. मेष - कई नए लोगों से नव परिचय का माह है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और मैनजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है। गरीबों में लाल वस्त्र दान करें।
2. वृष - एमबी ए तथा लॉ के छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नई योजना पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आईटी और मीडिया फील्ड के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं। मित्रों संग घूमने का माह है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। बीटेक और मीडिया के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
3. मिथुन - क्रोध का परित्याग करें। आलस्य छोड़ें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हरा तथा नीला रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
4. कर्क - प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का माह बहुत सफल रहेगा। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति और वकालत करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। बीपी से दिक्कत रहेगी। श्रीकृष्ण उपासना करें। पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें।
5. सिंह - राजनीति में प्रगति का समय है। आईटी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला और लाल रंग शुभ है। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।
6. कन्या - छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में दूध प्रवाहित करें।
7. तुला - रुके मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और मनोरंजन फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे। फिल्म और टीवी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा।
8. वृश्चिक - जॉब में कुछ दिनों से किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे। संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे। इंजीनियरिंग, एमबीए और लॉ के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी और पीला आज का आपका शुभ रंग है। लव लाइफ में टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
9. धनु - व्यवसाय में कुछ जरूरी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
10. मकर - व्यवसाय में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचने का समय है। आईटी और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में असत्य मत बोलें। हरा और कत्थई रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
11. कुंभ - तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और आईटी फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा, विवाद हो सकता है। आसमानी और हरा आज का आपका शुभ रंग है।
12. मीन - एमबीए और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी तथा सफेद रंग शुभ है। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को केला खिलाएं।
