अध्यात्म

Mokshada Ekadashi Upay 2023: मोक्षदा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, मिलेगा धन का लाभ

Mokshada Ekadashi Upay 2023: शास्त्रों में मोक्षदा एकादशी व्रत को बहुत ही उत्तम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से तमाम पापों से भी मु्क्ति मिलती है। मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से लाभ प्राप्त होता है। यहां पढ़ें मोक्षदा एकादशी के उपाय।

Image

Mokshada Ekadashi Upay 2023

Mokshada Ekadashi Upay 2023: सनातन धर्म में सारी एकादशी तिथियों का बहुत महत्व है। उन्हीं में से एक है मोक्षदा एकादशी। ये एकादशी व्रत मार्गशीर्ष महीने की और साल की आखिरी एकादशी होती है। इस एकादशी को उत्तम एकादशी में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वो बैंकुठ धाम को जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 22 दिसंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में मोक्षदा एकादशी के दिन करने के कुछ उपायों को बताया गया है। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Mokshada Ekadashi Upay 2023 (मोक्षदा एकादशी उपाय)

घर लाएं सफेद हाथी की मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन घर में सफेद हाथी की मूर्ति लाने से साकारात्मकता आती है। ऐसा माना जाता है कि इस मूर्ति के रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा सदैव परिवार पर बनी रहती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही इस दिन पूजा के समय भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें और तुलसी की 21 बार परिक्रमा करें।

पीपल का माला अर्पित करें

मोक्षदा एकादशी के दिन पीपल के पत्ते की माला बनाकर शनि मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके काम में आ रही सारी बाधा दूर हो जाती है। इस दिन शं ऊँ शं नमः मंत्र का भी जाप करना उत्तम फलदायी होगा।

गरीबों को दान करें

मोक्षदा एकादशी के दिन गरीबों और जरुरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए। इस दिन ऊनी वस्त्र का दान करना अच्छा माना गया है। ऐसा करने से आपका भंडार सदा भरा रहता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article