Mokshada Ekadashi Shubh Sanyog 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन बन रहे हैं ये खास शुभ संयोग, पूजा करने से मिलेगा दौगुना फल

Mokshada Ekadashi Shubh Sanyog 2024: मोक्षदा एकादशी का व्रत इस वर्ष 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन कई खास शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है।

Mokshada Ekadashi Shubh Sanyog 2024: मोक्षदा एकादशी व्रत मार्गशीर्ष मास की शु्क्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 11 दिसंबर 2024 को पड़ रहा है। मोक्षदा एकादशी के व्रत करना चाहिए और भगवान हरि की पूजा का विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस व्रत के फल से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल मोक्षदा एकादशी के दिन कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में पूजा करने से साधक को पूजा करने का दौगुना फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

Mokshada Ekadashi Shubh Sanyog 2024 (मोक्षदा एकादशी शुभ संयोग 2024)

इस साल मोक्षदा एकादशी के दिन भद्रावास, रवि, वरीयान, वणिज और विष्टि शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed