Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024: दिसंबर के महीने में इस दिन रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024: मोक्षदा एकादशी का व्रत पितरों की आत्मा की शांति के लिए बहुत ही खास माना जाता है। ये एकादशी मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में मोक्षदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024: सनातन परंपरा में मोक्षदा एकादशी के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस एकादशी के व्रत साधक को सारे पापों से मुक्ति मिलती है। पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए मोक्षदा एकादशी का व्रत रखना शुभ माना गया है। मोक्षदा एकाशी का व्रत रखने से और उसके बाद ब्रह्मण भोजन कराकर दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष मिलता है। आइए जानें कि दिसंबर मास में मोक्षदा एकादशी व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024 (मोक्षदा एकादशी कब है 2024 में)

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर 2024 को देर रात 3 बजकर 42 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 12 दिसंबर को देर रात 1 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed